सुपरस्टार यश कुमार की तीन फिल्मों का हुआ मुहूर्त

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार की तीन फिल्मों का मुहूर्त संपन्न हो गया। इनमें से दो फिल्में पहले भी बन चुकी है, जिनको दशकों में खूब सराहा था और फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। अब उन दोनों फिल्मों का सीक्वल लेकर एक बार फिर से यश कुमार आ रहे हैं। तीनों फिल्मों का निर्माण उनके होम प्रोडक्शन की कंपनी यश कुमार एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति होगी, जिसकी निर्माता निधि मिश्रा हैं। यश कुमार की जिन तीन फिल्मों का मुहूर्त हुआ है, उनमें पहली फिल्म है "दिल तो बच्चा है जी" जिसका निर्माण पहली बार हो रहा है।
दूसरी फिल्म "जानवर और इंसान 2" है जबकि तीसरी फिल्म "दामाद जी किराए पर हैं 2" का मुहूर्त किया गया। इस अवसर पर यश कुमार भी मौजूद रहे जिन्होंने बताया कि तीनों फिल्में अलग-अलग और बेहतरीन पटकथाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा है कि "जानवर और इंसान 2" और "दामाद जी किराए पर है 2" का पहला पेट बेहद सफल रहा था। दर्शकों ने दोनों फिल्मों को खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दिया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस वक्त हमने इस फिल्म के सीक्वल को बनाने का निर्णय लिया था जिसके लिए अब हम तैयार हैं और यह जल्द ही आपके सामने होगी।
यश कुमार ने बताया कि फिल्म "दिल तो बच्चा है जी" का निर्देशन संजय श्रीवास्तव करेंगे जो की एक मंजे हुए निर्देशक हैं और उनके साथ हम लोग इस फिल्म को बिग स्केल पर लेकर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। यश कुमार ने इस फिल्म का अजय देवगन और इमरान हाशमी की फिल्म की कॉपी होने से इनकार किया कहा कि यह विशुद्ध भोजपुरी फिल्म है। जिस हम लेकर आ रहे हैं और वह भी अपनी भोजपुरी स्टाइल में। 
इस फिल्म के कैमरामैन जहांगीर सैयद हैं। वही फिल्म "जानवर और इंसान 2" के निर्देशक राजकिशोर राजू है इस फिल्म में कैमरामैन समीर और जहांगीर होंगे, जबकि फिल्म "दामाद जी किराए पर हैं २" का निर्देशन अजय श्रीवास्तव करेंगे और इस फिल्म के डीओपी होंगे जहांगीर सैयद। इन सभी फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा