फिजिक्स वाला का पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू

० योगेश भट्ट ० 
गुरुग्राम : भारत के प्रमुख एड-टेक प्लेटफॉर्म पीडब्ल्यू (फिजिक्स वाला) ने पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल शुरू करने की घोषणा की है। यह भविष्य के नजरिये से सृजनशील और मूल्य-आधारित स्कूल है। यह "संस्कृति और नवाचार का संगम" के दर्शन पर आधारित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम सुशांत लोक III, सेक्टर 57, गुरुग्राम में स्थित है। पीडब्ल्यू गुरुकुलम स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध है। यह प्ले स्कूल से ग्रेड 7 तक प्रारंभिक शिक्षा देगा। इसका सिलेबस राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित होगा। यह अपने शुरुआती बैच में 400 छात्रों का नामांकन करेगा।

 यह संस्था अनुभव आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है। इसका लक्ष्य प्रतिभावान छात्र तैयार करना है। इसका फोकस वित्तीय साक्षरता और उद्यमिता पर होगा, जिसे मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) जैसे कार्यक्रमों द्वारा बढ़ावा दिया गया है, ताकि छात्रों को भविष्य में सफल होने के लिए जरूरी सभी कौशल से परिपूर्ण किया जा सके। पीडब्ल्यू गुरुकुलम में वहनीयता और सामाजिक उत्थान से संबंधित सामूहिक गतिविधियों में छात्रों को शामिल किया जाएगा।

स्कूल करुणा और सम्मान की संस्कृति को बढ़ावा देगा। स्कूल दबंगई को जरा भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चलेगा और सभी छात्रों को सुरक्षित और रचनात्मक वातावरण मुहैया किया जाएगा। पीडब्ल्यू गुरुकुलम एक अभिनव शिक्षण संस्थान होगा जहां छात्र मोंटेसरी शिक्षा, रोबोटिक्स और अन्य कौशल से जुड़े विभिन्न पहलुओं की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

फिजिक्स वाला के सीईओ और संस्थापक अलख पांडे ने कहा, “हमें पीडब्ल्यू गुरुकुलम की शुरुआत करने पर गर्व है। यह एक अनोखा स्थान है, जहां शिक्षा का आधार सर्व-समावेशी, नवाचार और संस्कृति है। स्कूल, गहन और नवीन शिक्षा के साथ छात्रों को अपना भविष्य चित्रित करने के लिए एक कैनवास होगा।
पीडब्ल्यू गुरुकुलम में, हमारा लक्ष्य ऐसी शिक्षा प्रदान करना है जो व्यापक स्पेक्ट्रम को कवर करेगी और छात्रों को पारंपरिक करियर विकल्पों के बजाय असीमित संभावनाओं में से चुनने में सक्षम बनाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा