अजय सिन्हा की फ़िल्म 'सबपे भारी जनेऊ धारी' हुई रिलीज

० संत कुमार गोस्वामी ० 
मुंबई - भोजपुरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ के निर्माता निर्देशक अजय सिन्हा एक बार फिर बड़ी भोजपुरी फिल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ लेकर आए हैं, जो रिलीज हो गई है।  फिल्म की कहानी और कलाकारों के दिल को छू लेने वाले अनुभव दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। फिल्म को पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग मिली है और अनुमान है कि फिल्म का कारोबार बढ़ेगा। 

 एक बार फिर से भोजपुरिया दर्शकों पर अजय सिन्हा का जादू चलता दिखाई दे रहा है। इसको लेकर अजय सिन्हा ने कहा कि हमने एक शानदार फिल्म बनाई थी, जो दर्शकों को पसंद आ रही है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म से कई सीन कटवाए, बावजूद रिलीज के बाद इसका कोई असर फिल्म पर नहीं दिख रहा है। लोग फिल्म को पसंद कर रहे हैं। यह हमारे लिए शानदार खबर है और हम दर्शकों को धन्यवाद देते हैं कि आपको हमारी फिल्म पसंद आ रही है।

  इस फिल्म में कहानी और संवाद के साथ गीत संगीत भी आपके मन को मंत्र मुग्ध करने वाले हैं और साथ ही एक सार्थक संदेश भी है, जो युवा पीढ़ियों के लिए आवश्यक है। साई एंटरटेनमेंट बैनर तले निर्मित निर्माता व निर्देशक अजय सिन्हा की फ़िल्म ‘सबपे भारी जनेऊ धारी’ में मुख्य भूमिका में अजय सिन्हा, सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी हैं। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार धरम हिंदुस्तानी, अजय सिन्हा हैं।

 पटकथा व संवाद लीला सिन्हा, अजय सिन्हा ने लिखा है। छायांकन मनीष के. व्यास, संकलन ब्रिजेश मालवीय, योगेश पांडेय, मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य अर्जुन चौधरी कॉस्ट्यूम संतोष वर्मा, डीआई हेमन्त थापा, पार्श्व संगीत राजा राम यादव, स्थिर चित्रण आर.जी. राव का है। मुख्य कलाकार सूरज के शाह, शालू सिंह, प्रशांत राज (जूनियन टाइगर श्रॉफ), अनामिका तिवारी, संतोष श्रीवास्तव, अनुराधा यादव, प्रमोद सिंह टाइगर, संतोष वर्मा, प्रमोद औसाहरी, नैनु शुक्ला, सत्य प्रकाश सिंह, ललई सिंह, अरुण सिंह, सोनू हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत