उदयपुर में फोर्टी वूमन विंग,16 महिलाओं को मिला चेंजमेकर्स अवार्ड

० आशा पटेल ० 
उदयपुर। राजसमन्द विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि महिलाओं को उन सभी महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिये जो सफलता के झंडे गाड़ चुकी है। महिलाओं को सफलता प्राप्त करने के लिये कम्फर्ट जोन से बाहर आना होगा, तभी महिलायें हर गोल प्राप्त कर सकेंगी। उदयपुर में स्थापित हुई फोर्टी वूमन विंग के पदस्थापना दिवस समारोह एंव चेंज मेकर्स अवार्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी। उन्होंने कहा कि संगठन हमें बहुत कुछ देता है। हमे ंभी उसे कुछ देने का प्रयास करना चाहिेय। देश में महिलाओं के लिये 3 हजार सरकारी योजनाएं बनी हुई है। हर क्षेत्र में बहुत स्कोप है,उनका पता होना चाहिये।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए राजस्थान फोर्टी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि वूमन में महिलायें हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। देश की महिलायें जोश-खरोश के साथ आगे बढ़ रही है। हमें उन्हें व्यापार की मुख्य धारा में लाना है। जीएसटी लगने के बाद देश में सबसे ज्यादा फोर्टी ने राजस्थान में 176 सेमिनार करवायी थी। फोर्टी जयपुर की वूमन विग की महासचिव ललिता कुच्छल ने उदयपुर वूमन विंग की अध्यक्ष शिखा सिंघल,उपाध्यक्ष शिखा मोटावत,सचिव डॉ. हर्षा कुमावत, संयुक्त सचिव सोनू जैन एवं सलाहकार मीता पंवार को अतिथियों के हाथों पिन पहनवाकर पदस्थापित कराया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला खुद की ताकत है। यह महिलाओं का जमाना है। 7 वर्ष पूर्व 9 सदस्याओं के साथ जयपुर वूमन विंग की स्थापना हुई और आज इसके 300 सदस्य बन चुके है। इन्हें मिला चेंज मेकर्स अवार्ड- समारोह में दीप्ति किरण माहेश्वरी,सुरेश अग्रवाल, प्रवीण सुथार, ललिता कुच्छल ने अलका शर्मा,अंजली दुबे,संगीता मूंदड़ा,दिव्यानी वर्डिया,डॉ. ममता लोढ़ा, मंजूला बोर्दिया,डॉ.शिल्पा गोयल, डॉ. रागिनी अग्रवाल,श्रद्धा गटट्ानी, श्वेता फगड़िया,सुनीता भण्डारी,विजयश्री जगत,साक्षी सेाजतिया,शिखा सक्सेना को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

 नव निर्वाचित अध्यक्ष शिखा सिंघल ने कहा कि महिलाओं को जीवन में सीखने ंकी ललक अंतिम श्वांस तक रखनी चाहिये। सभी को साथ ले कर चलने में ग्रोथ होती है। महिलाओं को फोर्टी मंच से समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। उदयपुर वूमन विंग की सचिव डॉॅ. हर्षा कुमावत ने कहा कि उदयपुर में इस विंग की स्थापना करने का मुख्य उद्देश्य उदयपुर की महिला एन्टरप्रिन्योर महिलाओं की समस्याओं का इस मंच के माध्यम से समाधान निकालना है। महिलायें एक दूसरे के सहयोग के बिना संभव नहीं है। अंत में सचिव डॉ. हर्षा कुमावत ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशी जैन ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत