सूर्या अस्पताल जयपुर ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

० आशा पटेल ० 
 जयपुर : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सूर्या अस्पताल व फोर्टी महिला विंग ने मिलकर कार्यक्रम का किया सफल आयोजन सूर्या अस्पताल में फोर्टी समूह की सदस्यों को डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा दी जिसमे सूर्या अस्पताल के सभी वरिष्ठ महिला व प्रसूति रोग के डॉक्टर्स डॉ सुनीता सिशोदिया, डॉ मृदुल गहलोत, डॉ विभा चतुर्वेदी और डॉ ऋतु जोशी उपलब्ध थे । कार्यक्रम के दौरान फोर्टी वुमन विंग ने इस मौकों पर डॉक्टर्स को सम्मानित किया और बताया कि डॉक्टर्स हमारे समाज का बहुत महत्वपूर्ण अंग हैं तो उनके साथ महिला दिवस मनाना एक सौभाग्य की बात है।

इसी दौरान सूर्या अस्पताल के द्वारा भी फोर्टी वुमन की सभी सदस्यों का स्वागत किया और महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान कार्यक्रम में महिलाओं की जांच से संबंधित पैकेज का भी विमोचन किया गया ।कार्यक्रम के अंत में अस्पताल के फैसिलिटी डायरेक्टर कर्नल मनन मुकुल ने कार्यक्रम मे उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि जैसा की सूर्या अस्पताल मां व बच्चों को पूर्णतया समर्पित अस्पताल है और जो अब कुल 8 अस्पताल के साथ तेजी से बढ़ता हुआ अस्पताल का समूह है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार