इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स कोलकाता में मिर्ची के साथ शानदार म्युज़िकल नाईट

० संवाददाता द्वारा ० 
कोलकाता : इम्पीरियल ब्लु सुपरहिट नाईट्स ने मिर्ची फेनफेस्ट के साथ कोलकाता में एक शानदार म्युज़िकल नाईट का आयोजन किया। आयोजित शाम को बेहतरीन कलाकारों ने म्युज़िक और एंटरटेनमेन्ट के साथ रंगीन बना दिया। परमिश वर्मा, युफोरिया, राज बर्मन और फॉसिल्स के रोमांचक परफोर्मेन्स ने आकर्षक धुनों के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

‘कोलकाता में यह कॉन्सर्ट ज़बरदस्त सफल हुआ, कलाकारों के परफोर्मेन्स और दर्शकों की एनर्जी, मुस्कराहट के साथ जीवन को अपनाने के इम्पीरियल ब्लू के दृष्टिकोण को मजबूत बनाती है। इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स सही मायनों में स्पेशल प्लेटफॉर्म है जो मनमोहक म्युज़िकल परफोर्मेन्स के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए समर्पित है। इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स की सफलता के चलते उपभोक्ताओं के साथ हमारे रिश्ते मजबूत होते चले रहे हैं।’’ ईशविंदर सिंह, जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, परनोड रिकार्ड इंडिया ने कहा।

पूजा गुलाटी, ईवीपी एवं नेशनल डायरेक्टर, आईपी सोल्युशन्स, ईएनआईएल ने कहा, ‘‘कोलकाता में म्युज़िक का जादू लाने के लिए मिर्ची फेनफेस्ट को इम्पीरियल ब्लू सुपरहिट नाईट्स के साथ हाथ मिलाते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह आयोजन शहर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जश्न मनाता है और इस साझेदारी के माध्यम से हम संगीत प्रेमियों को यादगार अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। प्रतिभाशाली कलाकारों और रोमांचक माहौल के बीच संगीत की क्षमता में दर्शकों के साथ हमारे रिश्तों को और मजबूत बनाया है। 

हमारा मानना है कि संगी में सभी सीमाओं को पार कर लोगों को एकजुट करने की क्षमता है और इस तरह के आयोजन इस रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाने में मदद करते हैं।’ यह आयोजन कोलकाता की जीवंत संस्कृति और संगीत का जश्न था। उपस्थितगणों को परमीश वर्मा, युफोरियो, फॉसिल्स और राज बर्मन के मनमोहक परफोर्मेन्सेज़ के साथ विभिन्न शैलियों के संगीत का लुत्फ़ उठाने का अवसर मिला। इस शाम ने हर किसी को आनंद उठाने का मौका दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड