अभिनेत्री गुल पनाग और दिया मिर्जा द्वारा सोशल एक्टिविस्ट डॉ.कृति सम्मानित

० आशा पटेल ० 
जोधपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा तत्वावधान में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी एवं पुनर्वास मनोवैज्ञानिक डॉ.कृति भारती को ड्राइवर्स ऑफ चेंज नेशनल अवार्ड से नवाजा गया। अभिनेत्री गुल पनाग और दिया मिर्जा ने डॉ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम और बाल व महिला संरक्षण के प्रेरक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। राजस्थान से एकमात्र वर्ल्ड टॉप टेन चाइल्ड एंड ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट व एडवोकेट डॉ.कृति भारती को अवॉर्ड दिया गया|
ड्राइवर्स ऑफ चेंज अवार्ड के लिए देश भर से विभिन्न क्षेत्रों की नामचीन पांच शख्शियतों को चुना गया। जिसमे समाज में बदलाव की श्रेणी में डॉ.कृति भारती को चुना गया। कार्यक्रम में लोक सभा सांसद पूनम महाजन,व्यवसायी विशाखा आर एम, डॉ.स्वाति पीरामल, वरिष्ठ पत्रकार राज छेंगापा व अन्य सहित कई शख्शियतें मौजूद रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा वर्चुअल मौजूद रहे। इस दौरान बीबीसी टॉप 100 प्रेरणादायी महिलाओं की सूची में शुमार डॉ.कृति भारती के कार्यों पर आधारित शॉर्ट फिल्म का भी प्रसारण किया गया।

 वर्ल्ड टॉप टेन एक्टिविस्ट और बीबीसी 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल डॉ.कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी पहल की थी। डॉ.कृति ने अब तक 50 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए और 2000 से अधिक बाल विवाह रूकवाए हैं। बाल विवाह के खिलाफ उनकी मुहिम के अलग-अलग कार्यों को 9 अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सीबीएसई बोर्ड ने भी अपने पाठ्यक्रम में डॉ.कृति की मुहिम को शामिल किया। डॉ.कृति को जेनेवा के ह्यूमन राइट्स अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा