गढ़वाल हितैषिणी सभा का शिष्टमंडल पांडव नगर मे अबोध बालिका के साथ हुए अपराध को लेकर SHO थाना मन्डावली,ACP व DCP. से मिला

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - गढ़वाल हितैषिणी सभा अध्यक्ष अजय सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में एक शिष्टमंडल पांडव नगर में चार वर्ष की अबोध बालिका के साथ हुए जघन्य अपराध को लेकर SHO थाना मन्डावली , ACP व DCP. से मिला और इस केस के हर पहलू पर विस्तार से बात की FIR के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई, बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई, साथ ही वर्तमान परिदृश्य में बालिका व परिवार की सुरक्षा, आर्थिक सहायता, मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग को सुनिश्चित करने, अन्य अपराधियों जो भी इसमें संलिप्त हों को गिरफ्तार करने व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने हेतु लिखित पत्र सभी पुलिस अधिकारियों को दिए गये।
पुलिस अधिकारियों ने अवगत कराया कि मुजरिम को तुरंत गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया है, जांच की कार्यवाही फुलप्रूफ है।DLSA को भी फायल भेज दी गई है।
इस शिष्टमंडल में अध्यक्ष गढ़वाल हितैषिणी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जो गढ़वाल भवन में आहुत दिनांक 26 मार्च की बैठक में इस केस की मानिटरिंग कमेटी सदस्य मनवर सिंह रावत, विनोद बछेती कुलदीप भन्डारी, श्रीमती रोशनी चमोली,

 श्रीमती प्रेमा धोनी, श्रीमती कुसुम कंडवाल भट्ट, गढ़वाल हितैषिणी सभा के संगठन सचिव मुरारी लाल खण्डूरी, अनिल पन्त, सुबोध रावत शामिल रहे।गढ़वाल हितैषिणी सभा , सर्व समाज व कानूनविद को साथ लेकर इस केस से सम्बंधित सभी पहलुओं पर दृष्टि केन्द्रित कर सभी सम्बंधित विभागों से प्रभावी संपर्क कर रही है ,जैसा कि 26/4/2024 की बैठक में निर्णय लिया गया था , जिससे इस केस में किसी प्रकार की चूक न रह जाए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत