फिक्की फ्लो की नई चेयरपर्सन रघुश्री पोद्दार ने घोषित किया नए सत्र का रोडमेप

० आशा पटेल ० 
जयपुर | फिक्की फ्लो की नई चेयरपर्सन उद्यमी रघुश्री पोद्दार जो की शीर सागर एक्सपोर्ट्स की निदेशक और रेम लाइफस्टाइल ब्रांड की ओनर भी है | इनके नेतृत्व में फिक्की फ्लो जयपुर चेप्टर 2024-25 निश्चित ही एक खास यात्रा पर निकल पड़ा है | वे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में निश्चित ही नए आयाम जोड़ने वाली हैं । रघु श्री ने पिछले दिनों एक भव्य समारोह में अपने नए कार्यकाल की शुरुआत करते हुए बताया था की उनकी प्लानिंग है की एक एम्एसएम्इ के लिए स्किलिंग केंद्र बनाएंगे जिसमें मर्चेंडाइजिंग, पैटर्न मेकिंग और इवेंट वर्कशॉप रखा जाएगा । 
इसके अलावा 2-3 विभिन्न क्षेत्रों में डिजिटल लैब्स को स्थापित किया जाएगा साथ ही महिलाओं को डिजिटल साक्षरता कौशल प्रदान किया जाएगा । एक स्टार्टअप सेल बनायेंगे जिसमे राजस्थान के समृद्ध टेक्सटाइल, हस्तशिल्प, और ज्वेलरी उद्योग को प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने हेतु सोलर पैनलों के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाया जाएगा और ग्रामीण समुदायों को सशक्त किया जाएगा और उनके आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
इसके अलावा कुछ अन्य योजना भी है जैसे कुशल कारीगरों के लिए कला मेले का आयोजन करके फैशन, टेक्सटाइल और हस्तशिल्प उद्योग के लिए एक विशेष केंद्रीकृत बाजार बनाया जाएगा । इसके साथ ही ब्रांड निर्माण के सिनर्जी को बढ़ाने और महिला उद्यमियों को सशक्त करने के लिए साझेदारियां की जाएगा। साइबर क्राइम जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार