वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर में “यूईएम जयपुर” ने प्लेसमेंट में लहराया परचम

० आशा पटेल ० 
जयपुर। वर्ष 2023-24 में संपूर्ण भारत वर्ष में प्लेसमेंट दर घटने और वैश्विक आर्थिक मंदी के दौर से गुजरने के बावजूद भी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जहां सभी छात्रों को कम से कम 1 नौकरी का प्रस्ताव मिला है। यूनिवर्सिटी वाईस चांसलर प्रो डॉ बिस्वेजॉय चटर्जी ने बताया की यूईएम जयपुर विवि अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थीयों द्वारा नए -नए प्रोजेक्ट्स बनाने,

 इनोवेशन, स्टार्टअप, पेटेंट साथ दुनिया के शीर्ष विश्वविद्यालयों में विदेशी सम्मेलन आयोजित करता है, जहां छात्र भाग लेते हैं और दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं के सामने शोध पत्र प्रस्तुत करते हैं। इन विश्वविद्यालयों में आइवी लीग विश्वविद्यालय, कोलंबिया विश्वविद्यालय न्यूयॉर्क यूएसए, ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय वैंकूवर कनाडा, यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा लास वेगास, नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ऑस्ट्रेलिया, इंपीरियल कॉलेज लंदन भी शामिल हैं।

यूईएम, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी ऑस्ट्रेलिया, यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा लास वेगास जैसे विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ विदेश में अध्ययन और छात्र विनिमय कार्यक्रम आयोजित करता है। यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के 2023 पासिंग बैच के छात्रों को शानदार नौकरी के ऑफर मिले हैं। 2023 में 1 स्टूडेंट को 7, 2 स्टूडेंट्स को 6, 6 स्टूडेंट्स को 5, 12 स्टूडेंट्स को 4, 28 स्टूडेंट्स को 3, 80% स्टूडेंट्स को 2 जॉब ऑफर तथा अन्य सभी छात्रों को कम से कम 1 

नौकरी का प्रस्ताव मिला। वर्ष 2024 में अब तक 5 स्टूडेंट्स को 4, 8 स्टूडेंट्स को 3, 75% स्टूडेंट्स को 2 व अन्य सभी छात्रों को कम से कम 1 नौकरी का प्रस्ताव मिला है। यूईएम जयपुर में प्लेसमेंट पूरी तरह से चल रहा है और सितंबर, 2024 तक जारी रहेगा और पिछले वर्षों की तुलना में कहीं बेहतर परिणाम देगा।
यूईएम जयपुर में उच्चतम वेतन प्रस्ताव: 72 लाख रुपये प्रति वर्ष और औसत वेतन प्रस्ताव: 6 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड