वीकेआई एरिया में 19 हजार किलो मिलावटी मसाले किये सीज

० आशा पटेल ० 
जयपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में मिलावट के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के नेतृत्व में विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए 19 हजार किलो से अधिक मसालों को मिलावटी होने के आधार पर सीज किया गया। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की टीम सुबह विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में रोड नम्बर 9 पर पहुंची। 
यहां वर्षा एंटरप्राइजेज नाम से चल रही मसाला फैक्ट्री का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मसाला तैयार करने में कई तरह की गड़बड़ी पाई गई। ओझा ने बताया कि हल्की क्वालिटी की मिर्च एवं धनिया के साथ डंठल भी पीसे जा रहे थे। हल्दी और मिर्च में रंग की मिलावट पाई गई। मौके से मसालों में मिलाए जाने वाले रंग भी बरामद किए गए और मसालों के नमूने लिए गए। फैक्ट्री में 19 हजार किलो से अधिक रंग मिले मसाले मिले जिन्हें सीज करने की कार्रवाई की गई। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रतन गोदारा, अमित शर्मा,  पवन गुप्ता, नरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार