सी.पी.सी.बी. कर्मचारी कल्याण संघ नें मनाया अपना 39 वाँ स्थापना दिवस

० लाल बिहारी लाल ० 
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी CPCB के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अपना 39 वां स्थापना दिवस CPCB के प्रशिक्षण कक्ष में मनाया गया। कर्मचारी कल्याण संघ के महासचिव के॰पी॰ राठी एवं बीरेन्द्र सिंह, संयुक्त सचिव द्वारा यूनियन के स्थापना दिवस पर कार्यालय में मजबूत यूनियन की महत्ता को रेखांकित करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया । कार्यक्रम में यूनियन की स्थापना से लेकर आज तक किये गये विभिन्न कल्याण कार्यों पर च्रर्चा हुई। इस संस्था के सभी कर्मचारी पेंशन के लिए काफी लंबे समय से संघर्षरत है।
यूनियन के सभी सदस्यों द्वारा पेंशन मिलने तक यह लड़ाई जारी रखने एवं सी.पी.सी.बी. में कार्यरत अस्थायी कर्मचारियों को योजनबद्ध तरीके से स्थायी कराने का संकल्प दोहराया। इस समारोह के मुख्य अतिथि यूनियन के संस्थापक सदस्य प्रताप सिंह शाही , यूनियन के भूतपूर्व महासचिव नरदेव सिंह तथा यूनियन के पूर्व अध्यक्ष विपिन कुमार गोयल ने कहा कि हम कर्मचारियों के हितो के लिए हर समय तत्पर है। वहीं NFCGA-EWO के अध्यक्ष घनश्याम चौहान, पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के यूनियन के पदाधिकारी ओमवीर सिंह भाटी ने भी इस संस्था को हर संभव सहयोग करने कl आश्वासन दिया।
संघ के पूर्व पदाधिकारियों प्रताप सिंह शाही, नरदेव सिंह, विपिन कुमार गोयल, घनश्याम चौहान, ओमवीर सिंह भाटी, एवं कर्मचारी कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी लाल बिहारी लाल का सीपीसीबी यूनियन के कामरेड साथियों विनोद कुमार (अध्यक्ष), के॰पी॰ राठी (महासचिव), बीरेन्द्र सिंह (संयुक्त सचिव), जी.एम. खान (संगठन सचिव), सतीश कुमार, कार्यालय सचिव, रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, 
सुभाष चंद उप-कोषाध्यक्ष, महेश, ब्रिजेश, मुकेश कुमार एवं अंजु भारद्वाज कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा इन सभी को मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस प्रोग्राम की एंकरिंग सी.पी.सी.बी. के राजभाषा प्रभाग में कार्यरत श्रीमती पारूल राठी द्वारा की गई। अंत में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत