ब्रिटिश फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचेगा रिलायंस रिटेल

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली : ब्रिटेन की मशहूर ऑनलाइन फैशन कंपनी ASOS के प्रोडक्ट भारत में बेचने के लिए रिलायंस रिटेल ने एक दीर्घकालीन साझेदारी की है। लाइसेंसिंग समझौते के तहत, रिलायंस रिटेल भारत में सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर ASOS के प्रोडक्ट्स ग्राहकों को उपलब्ध कराएगा। ASOS दुनिया भर के युवा फैशन-प्रेमियों के बीच खासा लोकप्रिय है। कंपनी के प्रोडक्ट 200 से अधिक बाजारों में उपलब्ध हैं।
साझेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, “हम अपने फैशन परिवार में ASOS का स्वागत करते हैं, वैश्विक फैशन रुझानों को भारत के बाजारों तक लाने के हमारे समर्पण में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह साझेदारी भारत के प्रमुख खुदरा बाजारों में हमारी मजबूत स्थिति को दिखाती है, साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि हमारे ग्राहकों की पहुंच अत्याधुनिक फैशन तक हो, वो फैशन जो वे चाहते हैं।“

ASOS के सीईओ जोस एंटोनियो रामोस ने कहा, “रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर, हम भारत में ग्राहकों के लिए अपने कुछ फैशन-आधारित ब्रांड लाने के लिए उत्साहित हैं - जिसमें ASOS डिज़ाइन भी शामिल है, जो इस पूरी दुनिया में सबसे बड़े ब्रिटिश फैशन ब्रांडों में से एक है।“

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (रिलायंस रिटेल), आरआईएल (रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड) समूह के तहत सभी खुदरा कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है। रिलायंस रिटेल कुल 18,836 से अधिक स्टोर और डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों का एक एकीकृत ओमनी-चैनल नेटवर्क संचालित करती हैं। रिलायंस रिटेल ने अपनी न्यू कॉमर्स पहल के माध्यम से 30 लाख से अधिक व्यापारियों के साथ साझेदारी की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड