इनड्राइव ने विक्रांत मैसी को भारत के लिए बनाया अपना ब्रांड एंबेसडर

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, इनड्राइव ने विक्रांत मैसी को भारत में अपने राइड-हेलिंग बिजनेस के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया, विक्रांत ने इनड्राइव का नया मार्केटिंग 360 कैम्पेन ‘अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी’ लॉन्च किया। कैम्पेन का मुख्य कांसेप्ट 'वैल्यू फॉर मनी और इनड्राइव की यूएसपी "ऑफर योर फेयर" को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कि लोगों को सवारी के किराए को तय करने और यहां तक कि ऐप में ही सीधे ड्राइवर के साथ दाम तय करने की स्वतंत्रता देता है।

 इनड्राइव ऐप के साथ लोग या तो अपनी यात्रा के लिए किराया दे सकते हैं या वाहन मॉडल, ड्राइवर रेटिंग और आने के समय के आधार पर कई में से एक ड्राइवर ऑफ़र को चुन सकते हैं। इनड्राइव ने अपने पहले ब्रांड एंबेसडर को फीचर करती हुई ब्रांड फिल्म के माध्यम से, इनड्राइव ने राइड-हैलिंग स्पेस में भारतीय लोगों के द्वारा सामना की जाने वाली रोजमर्रा की परेशानियों को दिखाया और बताया गया है कि कैसे इनड्राइव इस तरह की परेशानीयों को हल करने में मदद करता है।

इनड्राइव के साउथ एशिया सीनियर जीटीएम मैनेजर अविक करमाकर ने कहा, "इनड्राइव भारत में विक्रांत मैसी को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में पाकर बहुत खुश हैं। उनका विश्वसनीय व्यक्तित्व हमारे दर्शकों के साथ मेल खाता है, जो हमारे कैम्पेन "अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी!" के साथ आसानी से जुड़ता है। विक्रांत मैसी ने कहा, "मैं इनड्राइव इंडिया के कैम्पेन के साथ ब्रांड एंबेसडर के रूप में उनका हिस्सा बनकर बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहा हूँ। मैं उस सर्विस की सराहना करता हूं जो इनड्राइव अपने सवारियों और ड्राइवरों को दे रहा है। इनड्राइव निष्पक्ष रूप से काम करता है, जहां ऐप के बजाय, लोग आपस में ही किराया तय करते हैं।"

इनड्राइव के एशिया पैसेफिक रीजन कम्युनिकेशंस लीड पवित नंदा आनंद ने कहा, "एक ब्रांड के रूप में, इनड्राइव का मिशन अन्याय को चुनौती देना है – जैसा कि अब तक का ब्रांड का इतिहास है। यह कैम्पेन, "अब ऐप की नहीं, आप की चलेगी!" दुनिया भर के अलग अलग देशों में अधिक से अधिक लोगों को फेयर प्राइसिंग के अवसर प्रदान करने के हमारे प्रयासों को दोहराने का लक्ष्य रखता है। विक्रांत मैसी इनड्राइव द्वारा चलाए जा रहे मार्केटिंग कैम्पेन और सीएसआर इनिशिएटिव में सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जिसका उद्देश्य सामाजिक अन्याय को चुनौती देना और दुनिया में एक अरब लोगों के लिए एक निष्पक्ष स्थान बनाना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड