ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर चुनाव : आलोक अध्यक्ष,राजू उपाध्यक्ष,नीरज मंत्री,गोविन्द कोषाध्यक्ष व अजय संयुक्त मंत्री चुने गए

० आशा पटेल ० 
जयपुर | ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के चुनाव में| आलोक सौंखिया अध्यक्ष, राजू अग्रवाल मंगोडीवाला उपाध्यक्ष, नीरज लुणावत मानद् मंत्री, गोविन्द प्रकाश अग्रवाल - कोषाध्यक्ष एवम् अजय गोधा - संयुक्त मंत्री चुने गये। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के चुनाव के पश्चात् सभी ने मुख्य चुनाव अधिकारी एस.आर. शर्मा का शान्तिपूर्ण ढंग से चुनाव एवम् मतदान कराने पर धन्यवाद दिया। इस उपलक्ष्य पर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष भी शपथग्रहण समारोह में पहुँचे। 

इसमें प्रमुख रूप से ज्वैलर्स एसोसिएशन के पूर्वाध्यक्ष रामदास सौंखिया, जगदीश प्रसाद ताम्बी, विवेक काला, संजय काला, विजय केड़िया, रामशरण गुप्ता एवम् डी.पी. खण्डेलवाल सहित एसोसिएशन की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित थी। इसमें प्रमुख राजमल चौरडिया उमेश डंगायच,  राधामोहन रावत एवम् एन.जी.जे.सी.आई. के चेयरमेन प्रमोद डेरेवाला उपस्थित थे। 

कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सांड, अनिल बम्ब, अनिल ताम्बी, अशोक माहेश्वरी, गोविन्द कुमार गुप्ता, महावीर कुमार डागा, पंकज सौंखिया, प्रकाश कुमार वैद, सुनील नाहर, विष्णु अवतार मेठी उपस्थित रहे। यह एसोसिएशन की युवा टीम है जो एसोसिएशन से जुडे हुये जितने भी कार्य है वो पूर्ण करेगी और नये विज़न के साथ पूरा करेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास