टीमलीज़ सर्विसेज ने बाजारों में रिटेल लेंडिंग सेक्‍टर में रोजगार की मांग बढ़ने की जानकारी दी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली : टीमलीज़ सर्विसेज द्वारा किए गए एक विश्लेषण के नतीजे बताते हैं कि बीएफएसआई सेक्टर में रिटेल लेंडिंग सेगमेंट में रोजगार की मांग में मजबूत वृद्धि होगी। टीमलीज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इस मांग में सबसे ज्यादा बढ़त टियर II और टियर III शहरों में हुई है। यह विश्लेषण कंपनी के शीर्ष ग्राहकों के विश्लेण पर आधारित है, जिनमें कुल 45,000 से ज्यादा अस्थायी कर्मचारी हैं। इस विश्लेषण के निष्कर्ष इंडस्ट्री में एक बड़े ट्रेंड को स्पष्ट करते हैं।

पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान पर्सनल लोन, होम लोन, क्रेडिट कार्ड और माइक्रो फाइनेंसिंग जैसे रिटेल लोन सेक्टर में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। इस दौरान इस सेक्टर में कुल रोजगार आंकड़ों में 29% की वृद्धि हुई है। विशेष रूप से, टियर II और टियर III शहरों में वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के बीच सालाना आधार पर क्रमशः 21% और 26% की मजबूत वृद्धि देखने को मिली है। रोजगार के क्षेत्र में यह मांग में यह वृद्धि गैर-मेट्रो और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रिटेल लेंडिंग संस्‍थानों की बढ़ती उपस्थिति को दर्शाती है।

टीमलीज़ सर्विसेज के वीपी और बिजनेस हेड - बीएफएसआई, कृष्णेंदु चटर्जी ने कहा, "यह आंकड़े देश में,खासकर टियर II और टियर III शहरों में रिटेल लेंडिंग इंडस्ट्री की लगातार हो रही वृद्धि पर प्रकाश डालते हैं। पिछले दो वित्त वर्षों में रोजगार की मांग में 29% की वृद्धि के साथ, रिटेल लेंडिंग इंडस्ट्री के ग्रोथ इंजन को बढ़ावा देने के लिए कुशल पेशेवरों की तत्काल जरूरत के संकेत मिल रहे हैं।"

टीमलीज़ का अंदाजा है कि यह ट्रेंड चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहेगा क्योंकि रिटेल लेंडिंग संस्थान उभरते बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की रणनीतियों को प्राथमिकता देना जारी रखेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड