महिला-गायिकाओं ने बॉलीवुड युगल फ़िल्मी गायकी के क्षेत्र में अनोखा इतिहास रचा

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली: आओ, गाओ और गुनगुनाओं (डुएट ही डुएट) नामक शीर्षक से बॉलीवुड युगल फ़िल्मी गीतों पर आधारित रंगारंग म्यूजिकल प्रोग्राम एपीवी स्टूडियो, शास्त्री नगर में आयोजित हुआ | इस गीत-संगीत भरी संध्या के आयोजक जी.एस.हैरी एवं संयोजक गौरव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में तीन फिमेल सिंगर- डिंग-डांग फेम-अमरजीत कौर, रेनू नेगी तथा भूमि की तिकड़ी ने मुख्य भूमिका निभाते हुए गायकी के क्षेत्र में एक अनोखा इतिहास रच डाला | 

 तीनों ही महिला-गायिकाओं ने दिल्ली-एनसीआर के तीस से अधिक गायक-कलाकारों के साथ जुगलबंदी में छ: घंटे देर रात तक चली गीतों भरी महफ़िल में सौ से भी अधिक बॉलीवुड युगल फ़िल्मी गीतों को अपनी सुरीली आवाज में गाकर एक अनूठा रिकॉर्ड बना दिया | इस रंगारंग म्यूजिकल प्रोग्राम में बतौर मुख्यातिथि राजेन्द्र धीमान, 

विशिष्ट अतिथि रवि जेटली-बलबीर सिंह विर्दी सहित अनेक गीत-संगीत प्रेमियों ने शिरकत की | कार्यक्रम के क्षणों को यादगार बनाने उद्देश्य से सभी गायक-कलाकारों को उपहार भेंट करते हुए सम्मानित भी किया गया | पूरे म्यूजिकल प्रोग्राम का मंच संचालन दिलशाद अंसारी ने किया जो स्वयं प्रसिद्ध गायक-कलाकार भी हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास