मान द वैल्यू फाउनडेशन और बियांड ह्यूमैनिटी ने मिल कर बनाई लाइब्रेरी

० आशा पटेल ० 
जयपुर । पुस्तकें ज्ञान का भंडार तो होती हैं साथ-साथ हमारी सबसे अच्छी दोस्त भी होती हैं !! जयपुर में मान द वैल्यू फाउंडेशन और बियॉन्ड ह्यूमैनिटी द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, लाल्या का बास, महापुरा में कार्यक्रम “सेल्फ शिक्षा पुस्तकों की गागर, ज्ञान का सागर” किया गया जिसके तहत सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए पुस्तकालय बनाने की पहल की गई है। मान फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ॰ मनीषा सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को समान शैक्षिक संसाधन और अवसर प्रदान करना लाइब्रेरी का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है, जिससे सभी बच्चे समान रूप से लाभान्वित हो सकें।
इन कारणों से स्कूल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी सेटअप करना उनके शैक्षिक, सामाजिक, और व्यक्तिगत विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बियॉन्ड ह्यूमैनिटी की अध्यक्ष कशिश ललवानी और प्राची माणसिंघानी ने बताया कि लाइब्रेरी में समय बिताने से बच्चे खुद से किताबें चुनना, पढ़ना, और समझना सीखते हैं, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और स्वतंत्र सोच विकसित होती है।
कुसुम लालवानी ने बच्चों को पुस्तकें भेंट की और उनसे नैतिक कहानियों के बारे में बातचीत की । जानवी लालवानी और धीरेन माणसिंघानी ने पुस्तक पढ़ने के फ़ायदों के बारे में बताया । विद्यालय की शिक्षिका सुनीता नरूका और सरोज शर्मा ने सभी को धन्यवाद किया। कार्यक्रम में वंशिका राजावत , यशिका शर्मा , यशवंत सिंह राठौड़, त्रिलोक वर्मा ने अपनी उपस्थिति देकर छात्रों की हौसला अफ़जाई की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा