भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में 51 झांकियां 2100 महिलाएं और 10000 बच्चे युवा बुजुर्ग शामिल होंगे

० आशा पटेल ० 
जयपुर - राजस्थान ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा शनिवार जलेबी चौक से छोटी चौपड़ तक होगी जिसकी कार्यक्रम की सफलता के लिए गणेश जी महराज को निमत्रण दिया। इसमें राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संरक्षक एस.डी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष आर एस जैमिनी,जयपुर महानगर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा,कार्यकारी अध्यक्ष राधेश्याम उपाध्याय,युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्षद पंडित करण शर्मा,महामंत्री शिवकुमार भारद्वाज संयोजक हनुमान सहाय शर्मा,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष स्मृति शर्मा,एवम महानगर महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ज्योति शर्मा, केदारनाथ शर्मा, 

महामंत्री कार्यालय धर्मेंद्र शर्मा महामंत्री कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल शर्मा,सत्यनारायण कांकर,दिनेश वशिष्ठ,काशीनाथ मिश्रा,ऐरावत शर्मा,सर्वेश बगरेट,जगदीश शर्मा,सोहनलाल शर्मा, प्रोफेसर भगवान सहाय शर्मा,रोशन लाल शर्मा,अमिता शर्मा आदि लोग इस अवसर पर उपस्थित थे। युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पार्षद पंडित करण शर्मा ने बताया कि भगवान श्री परशुराम की शोभायात्रा में 51 झांकियां 2100 महिलाएं एक गणवेश में और लगभग 10000 बच्चे युवा बुजुर्ग इसमें शामिल होंगे।

शहर अध्यक्ष मोहन प्रकाश शर्मा ने बताया शोभायात्रा जलेबी चौक से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ जौहरी बाजार बापू बाजार चौड़ा रास्ता त्रिपोलिया होते हुए छोटी चौपड़ पर संपन्न होगी और बड़ी चौपड़ पर मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा पुष्प वर्षा कर कर सभी पद यात्रियों का और शोभायात्रा का अभिनंदन किया जाएगा। संयोजक हनुमान सहाय शर्मा व महामंत्री शिवकुमार भारद्वाज ने कहा कि इस जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में राम रतन देवाचार्य महाराज,ज्योतिषाचार्य पंडित पुरषोत्तम गौड़,हाथोज धाम के बालमुकदाचार्य महाराज और समस्त ब्राह्मण संत समाज आदि शामिल होंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास