वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया WJSA का पुनर्गठन

० योगेश भट्ट ० 
भोपाल । वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया की इकाई वेब जर्नलिस्ट्स स्टैंडर्ड अथॉरिटी (डबल्यूजेएसए) का पुनर्गठन करते हुए प्रो. संजय द्विवेदी को चेयरमैन मनोनीत किया है। बिहार के लेखक ध्रुव नारायण गुप्त को मानद सदस्य और ओम प्रकाश यादव को मानद सदस्य मनोनीत किया गया है।

 सात सदस्यीय इस एसआरबी में देश के वरिष्ठ पत्रकार उदय चन्द्र सिंह को वरिष्ठ पत्रकार मानद सदस्य और पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता किंकर कुमार को मानद विधिक सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है।  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आनन्द कौशल और राष्ट्रीय महासचिव पत्रकार अधिवक्ता रंगकर्मी डॉ अमित रंजन को कार्यालयी सदस्य मनोनीत किया गया है। यह पुनर्गठन संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा किया गया है।

पटना में स्व नियामक इकाई डबल्यूजेएसए की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे बड़ी नियामक इकाई डबल्यूजेएसए इन महानुभावों के साथ वेब पत्रकारिता में पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को स्थापित करेगी बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की वेब पत्रकारिता को नये आयाम प्रदान करेगी।

राष्ट्रीय महासचिव डॉ अमित रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वत: सिद्ध पत्रकारिता के अध्यापक ही जब स्व नियामक इकाई के चेयरमैन हैं तब सामाजिक, प्रशासनिक, पुलिसिंग, पत्रकारिता और विधि से जुड़े महानुभावों से सज्जित यह इकाई देश विदेश में वेब पत्रकारिता को वैश्विक पहचान दिलाएगी।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ माधो सिंह, डॉ लीना, संजीव आहूजा, राष्ट्रीय महासचिव अमिताभ ओझा, राष्ट्रीय सचिव मधूप मणि पिक्कू, चंदन कुमार, विवेक कुमार, सूरज कुमार, संयुक्त सचिव मिथिलेश मिश्रा, शैलेंद्र झा, नलिनी भारद्वाज, चंदन राज, कोषाध्यक्ष मंजेश कुमार, सह कोषाध्यक्ष मनोकामना सिंह, कार्यालय सचिव अकबर इमाम, सह कार्यालय सचिव राम बालक राय, सह सचिव संगठन अभिषेक कुमार सिंह, 

राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरली मनोहर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण, उपाध्यक्ष केशव सिंह, आलोक कुमार डब्ल्यू, महासचिव अनूप नारायण सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पंकज प्रसून सहित बिहार और दिल्ली चैप्टर के सभी पदधारक और संगठन के सभी सदस्यों ने नयी स्व नियामक इकाई को बधाई प्रेषित करते हुए स्वागत किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत