बिफ़्फ़ मुंबई पाँचवें सीज़न में ओमपुरी फाउंडेशन के साथ मिलकर करेगा धमाल

० डॉ तबस्सुम जहां ० 
मुंबई - बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का नया सीज़न एक बार फिर आरंभ हो चुका है। इस बार बिफ़्फ़ मुंबई का पाँचवाँ सीज़न ओमपुरी फाउंडेशन के सयुंक्त तत्वधान मे संपन्न होगा। ओमपुरी फाउंडेशन की चेयरपर्सन और मरहूम ओमपुरी की पत्नी नंदिता पुरी ने इसकी घोषणा मुंबई में हुए चौथे बिफ़्फ़ फेस्टिवल के मंच से की थी। बिफ़्फ़ फाउंडर और चेयरपर्सन प्रतिभा शर्मा ने बताया कि इस बार बिफ़्फ़ मुंबई ओमपुरी फाउंडेशन के साथ मिलकर फेस्टिवल करने जा रहा है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा अचीवमेंट है। इसकी घोषणा मुंबई में संपन्न हुए चौथे फेस्टिवल में नंदिता पुरी द्वारा की जा चुकी है।

 प्रतिभा शर्मा ने यह भी बताया अभी तक बिफ़्फ़ मुंबई के चार फेस्टिवल हो चुके हैं जो उम्मीद से बहुत अधिक सफल रहे हैं। इन चार सालों में फेस्टिवल में जिन ऊंचाइयों को छुआ है वह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि बेशक अन्य बड़े फेस्टिवल के मुकाबले हमारा फेस्टिवल नया है लेकिन जिस लगन और प्रतिभा के साथ वह आगे बढ़ रहा है वह दिन दूर नहीं जब इसका शुमार भी बड़े-बड़े फेस्टिवल में होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि हम इस दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं और हर साल कुछ ना कुछ नया प्रयोग हमारे फेस्टिवल में होता रहता है। 

प्रतिभा शर्मा ने फेस्टिवल की कामयाबी का श्रेय बिफ़्फ़ टीम को दिया जिसकी मेहनत और लगन की वजह से बिफ़्फ़ मुंबई निरंतर आगे बढ़ रहा है।  बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल लगातार अपने 4 सालों से नई फिल्म जगत से जुड़े नए लोगों और नए कलाकारों को अवसर प्रदान कर रहा है। बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध एक्टर डायरेक्टर यशपाल शर्मा इसके आइकॉन फेस हैं। इस बार इसका पाँचवाँ आयोजन भी मुंबई में होने जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार