आरडब्ल्यूए ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता को सौंपा ज्ञापन

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। मॉनसून के तेज बारिश में सड़कें जलमग्न हो जाती है। इलाके में पानी की सही निकासी न होने से सड़कें पानी से लबालब रहती है। ऐसे में इलाके में खुले सीवर के ढक्कन हादसों को न्योता दे रहे हैं। द्वारका सेक्टर-3 स्थित मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि मधु विहार वार्ड में सैकड़ों ऐसे सीवर के ढक्कन हैं, जो टूटे हुए हैं। उनका कहना है कि मधु विहार में सात ब्लॉक हैं। इसकी देखरेख दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के हाथों है। इस बाबत कई बार स्थानीय लोगों की शिकायत पर आरडब्ल्यूए ने डीजेबी को इसकी शिकायत कर चुके हैं।

 कई महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक इन सीवरों के ढक्कन नहीं बदले गए। उन्होंने कहा कि बारीश का मौसम है। पानी से सड़के भर जाता है। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को सीवर के टूटे ढक्कन नहीं दिखाई पड़ते, जिस कारण से दोपहिया वाहन व पैदल यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इस बाबत आरडब्ल्यूए ने जल बोर्ड के मुख्य अभियंता अनिल कुमार शर्मा को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

आरडब्ल्यूए के प्रधान ने रणबीर सोलंकी ने कहा कि मधु विहार के सातों ब्लॉकों में सरकारी सीवर की समुचित सफाई एवं रख रखाव जल बोर्ड के कर्म चारियों द्वारा नहीं करने के कारण ओवर फ्लो, जाम एवं गंदगी से यहां के लोग त्रस्त हैं। सातों ब्लॉकों के लगभग सौ से अधिक सीवर के ढक्कन या तो टूटे हुए है या जाम होकर फंसे पड़े हैं। शिकायत करने पर यदि गाद निकाले भी जाते हैं तो कर्मचारी उन्हे भूल जाते हैं जिससे वहां और गन्दगी फैल जाता है।

 सीवर के अंदर पिट में प्लास्टर नहीं किए गए हैं जिससे भी पानी का रिसाव होता है। उन्होंने बताया कि मधु विहार के कई प्रमुख स्थानों पर जैसे दुर्गा माता मंदिर, छठ पूजा स्थल एवं सरकारी स्कूल के पास सीवर ओवर फ्लो से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मुख्य अभियंता ने उनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्यान्वयन का आदेश दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड