विधान सभा अध्यक्ष ने किया नज़र फोटो एग्जिबिशन पोस्टर का विमोचन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर होने वाली 'नजर फोटो एग्जिबिशन' के पोस्टर का विमोचन किया। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल भी मौजूद रहे। पोस्टर का विमोचन करते हुए देवनानी ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी। ​एग्जिबिशन के आयोजक फोटो जर्नलिस्ट संजय कुमावत ने देवनानी को बताया कि यह एक अनोखी प्रदर्शनी है,

 जिसमें 12 वर्ष के किशोर से लेकर 95 वर्ष के व्यक्ति भी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 23 से 25 अगस्त तक यह प्रदर्शनी जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगी। इसमें 300 से अधिक तस्वीरों का प्रदर्शन किया जाएगा। ​पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विधान सभा के उप निदेशक (जनसम्पर्क) डॉ. लोकेश चन्‍द्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार अरविंद पालावत, मोहन शर्मा, फोटो जर्नलिस्ट मनोज श्रेष्ठ, सत्येंद्र सिंह और दिनेश भारद्वाज मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड