गढ़वाल हितैषिणी सभा वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली,मेधावी सम्मान से करेगी सम्मानित

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - दिल्ली, एनसीआर में प्रवास कर रहे गढ़वाल मूल के उन सभी छात्र-छात्राओं को विगत वर्षों की भांति वर्ष 2024 में भी गढ़वाल हितैषिणी सभा दिल्ली, एनसीआर में रहने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को 18 अगस्त गढ़वाल भवन, दिल्ली में आयोजित समारोह में 'वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान' से सम्मानित करने जा रही है। गढ़वाल मूल के जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में, 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं व जिनकी मार्कसीट एवं मांगे गये दस्तावेजों की प्रति सभा को 5 अगस्त,2024 तक प्राप्त हो जाएगी, सभा उन्हीं विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। 5 अगस्त,2024 के बाद प्राप्त मार्कसीट पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।

सभी विद्यार्थियों को अपनी मार्कशीट गढवाल हितैषिणी सभा (रजि.) नई दिल्ली की ई-मेल आई डी. पर Emai Id: ghs.studentsaward2024@gmail.com या अध्यक्ष व महासचिव, गढ़वाल हितैषिणी सभा, गढ़वाल भवन, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक, पंचकुईया रोड़, नई दिल्ली के पते पर डाक द्वारा या स्वयं सभा के कार्यालय, गढ़वाल भवन में भी जमा करवाई जा सकती है या सभा के वर्तमान पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य को भी मार्कशीट की फोटो कॉपी एवं अन्य मांगे गये दस्तावेज जमा करवा सकते है।

 डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से भेजी गयी मार्कसीट की जिम्मेदारी अभ्यार्थी की स्वयं होगी। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की गलत सूचना देने पर अभ्यार्थी का आवेदन सभा बिना किसी सूचना के तत्काल प्रभाव से निरस्त कर देगी। सम्मान के लिऐ प्राप्त सभी मार्कसीटों/दस्तावेजों की जांच सभा द्वारा गठित जांच कमेटी द्वारा की जाएगी, जिसका निर्णय अंतिम माना जाएगा जो सभी को मान्य होगा।

 विशेष नोट :  वर्तमान दिल्ली एनसीआर का  आवासीय आईडी प्रुफ, अभिभावक का मोबाईल नंबर, गढ़वाल मंडल का मूल निवास प्रमाण पत्र, या कोई ऐसा सरकारी दस्तावेज जो आपका गढ़वाली मूल होने की पहचान सुनिश्चित करता हो, को मार्कशीट के साथ सलंग्न करना अनिवार्य है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार