ब्रह्मकुमारी बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। द्वारका सेक्टर तीन स्थित मधु विहार सोलंकी मार्केट में रक्षा बंधन का त्योहार हर्सोल्लास मनाया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख बहन रूपा ने उपस्थित लोगों को रक्षा सूत्र बांध कर ईश्वरीय आशीर्वाद दिया। बहन रूपा ने बताया कि वे तो ईश्वर की ओर से निमित्त मात्र है तथा उन्हीं के आदेश से मैं आप सभी को रक्षा सूत्र बांध रही हूं। बहन रूपा ने रक्षा बंधन बांधने के बाद प्रत्येक सदस्यों से अपनी कोई एक बुरे व्यसन को छोड़ने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर आयोजक तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बहन रूपा रक्षाबंधन के त्योहार पर भाइयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और ब्रह्मकुमारी संस्थान के जीवन जीने की कला को भाइयों को बताती है। इस मौके पर एडवोकेट राकेश कुमार ने कहा कि रक्षा बंधन का त्योहार आपस में भाई चारा और प्रेम तथा सौहार्द्र का पाठ पढ़ाता है। इस अवसर पर हरिश्चंद्र राय,प्रमोद गोयल, डा सुरेंद्र झा, सुरेश लाला, रमेश खटाना, ब्रजेश सोमबंशी, सतबीर प्रधान,राकेश इलेक्ट्रिक आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार