सर्जरी के बिना मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी उपचार पर वर्कशॉप

० आशा पटेल ० 
जयपुर। मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस के 12वें संस्करण की तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में किया जा रहा है। स्पोर्ट्स इंजरी, ज्वाइंट पेन, नर्व पेन जैसी मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के निदान के लिए बिना सर्जरी एडवांस टेक्नोलॉजी व विकल्पों पर प्रकाश डालने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य ये यह आयोजन किया जा रहा है। यह अपनी तरह का देश का सबसे बड़ा सम्मेलन है, जिसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य 21 देशों के 750 से अधिक मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशनल विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हुए हैं।
ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी एवं डायरेक्टर, जयपुर इंस्टीट्यूट ऑफ पेन एंड स्पोर्ट्स इन्जुरीज़ के अध्यक्ष डॉ. गौरव कान्त शर्मा ने बताया कि पहले दिन चार मुख्य वर्कशॉप का आयोजन किया गया। एसएमएस हॉस्पिटल में केडेवर पर इमेज-गाइडेड मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशन वर्कशॉप हुई, इसमें लगभग 80 डॉक्टर्स ने कैडेवर पर स्पोर्ट्स इंजरीज़ और ज्वाइंट पेन के निदान के लिए प्रैक्टिस की। आरआईसी में हुई तीन वर्कशॉप में स्पोर्ट्स इंजरीज़, ज्वाइंट्स पेन, नर्व पेन, बैक पेन और सभी ज्वाइंट्स संबंधित बीमारी के सोनोग्राफी (मस्कुलोस्केलेटल अल्ट्रासाउंड) की मदद से डाइग्नोसिस की वर्कशॉप हुई। 
इसी के साथ मस्कुलोस्केलेटल एमआरआई से ज्वाइंट्स की बीमारियों को डाइग्नोस करने के लिए बेसिक और एडवांस लेवल वर्कशॉप हुई। आयोजन के चेयरमैन डॉ. एम. पी. गोयल ने बताया कि यहां ज्वाइंट्स संबंधी जिन स्वास्थ्य समस्याओं के निदान के लिए सोनोग्राफी और एमआरआई पर चर्चा की गयी है वे ऐसे प्रोसेस है जिनके विषय में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। अल्ट्रासाउंड वर्कशॉप में ज्वाइंट, एल्बो ज्वाइंट, व्रिस्ट एंड हैंड, नी, एंकल एंड फुट अल्ट्रासाउंड, बेसिक एमआरआई में नी ज्वाइंट, शोल्डर ज्वाइंट, एंकल ज्वाइंट, व्रिस्ट, स्पाइन व एडवांस एमआरआई में फिंगर एंड थम, फुट एंड टोईस और क्लिनिकल इमेजिंग ऑफ कार्टिलेज आदि डाइग्नोसिस प्रोसिजर बताए गए।
 कॉन्फ्रेंस में भाग लेने वाले सभी नेशनल इंटरनेशल फैकल्टी के लिए स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें क्रिकेट, बैडमिंटन आदि खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। स्पोर्ट्स एक्टीविटी के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।  कॉन्फ्रेंस में डॉ. भीभू कल्याण नायक, निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स साइंसेस, नई दिल्ली और डॉ. अब्दुल्ला अलरेमैथी, अध्यक्ष, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ एमिरेट्स (दुबई) शामिल होंगे। इसी के साथ आगामी दो दिन विभिन्न विषयों पर टॉक सेशन, लेक्चर, लाइव डेमो, मेडिकल इक्यूपमेंट्स एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड