चालीहा कार्यक्रम में सिंधु समाज दिल्ली ने किया पत्रकारों का सम्मान

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली। 29वें दिन का भगवान श्री झूलेलाल चालीहा कार्यक्रम में सिंधु समाज दिल्ली ने कार्यक्रम में आए अतिथियों के साथ पत्रकारों का भी सम्मान किया। सिंधु समाज दिल्ली के महासचिव नरेश बेलानी ने कहा सरकार को बांग्ला देश के हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए। क्योंकि हिंदुओं के लिए भारत ही एकमात्र देश है जहां हिंदू, सिख और जैन धर्म की भावनाओं का ख्याल रख सकता है। इसलिए दुनिया में हिंदू, सिख और जैन पर जब भी कोई विपत्ति आए तो उसकी रक्षा करना भारत सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। 

 नरेश बेलानी ने आगे कहा सिंधी समाज विभाजन के समय अपना घर, व्यवसाय सहित सिंध प्रांत छोड़ना पड़ा फिर भी सरकार पर कभी बोझ नही बने। पर अब जब तक सिंध प्रांत नही जब तक राज्य स्तर का राज्य भवन तो मिलना ही चाहिए। इसके लिए अब सिंधी समाज सरकार से मांग पुरजोर मांग करेगी। और साथ ही सभी राजनीतिक दल सिंधी समाज की भावनाओं का ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी राजनीतिक दल में सिंधी समाज को जिम्मेदारी देनी चाहिए और आने वाले दिल्ली विधान सभा में सिंधी समाज को कम से कम 5 सीटे देकर इसकी शुरुआत करनी चाहिए।

भगवान श्री झूलेलाल चालीहा कार्यक्रम के अवसर पर सिंधु समाज राजेंद्र नगर दिल्ली के कार्यकारणीय सदस्य अध्यक्ष जगदीश नागरानी, उपाध्यक्ष हरीश काकवानी, उपाध्यक्ष किशन झुरानी, अतिरिक्त महासचिव अशोक दीप टेकचंदानी, अतिरिक्त महासचिव कमल रामचंदानी, अतिरिक्त महासचिव जगदीश भाटिया, अतिरिक्त महासचिव सूरज प्रकाश, कोषाध्यक्ष कमल टेकचंदानी, इत्यादि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड