ट्रेंड मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट देंगे मरीजों को राहत : डॉ. गौरव कांत

० आशा पटेल ० 
जयपुर। स्पोर्ट्स इंजरी, ज्वाइंट पेन, नर्व पेन जैसी मस्कुलोस्केलेटल समस्याओं के निदान के लिए बिना सर्जरी एडवांस टेक्नोलॉजी व विकल्पों पर प्रकाश डालने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस के 12वें संस्करण का समापन हुआ। कॉन्फ्रेंस में 21 देशों के 750 से अधिक डेलीगेट्स ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस में वर्कशॉप, लाइव डेमोंस्ट्रेशन, टॉक सेशन, क्वीज, पैनल डिस्कशन के माध्यम से रेडियोलॉजिस्ट्स को मस्कुलोस्केलेटल ट्रीटमेंट की एडवांस ट्रेनिंग दी गयी।
 विभिन्न मेडिकल केसेज पर मस्कुलोस्केलेटल इंटरवेंशन प्रोसिजर को लेकर एक्सपर्ट्स ने प्रेजेंटेशन दिए।
इस अवसर पर आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. गौरव कांत शर्मा ने अपनी प्रेजेंटेशन में नर्व इंटरवेंशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने डॉक्टर्स को इंटवेंशन के लिए कुछ टिप्स दिए जैसे कि इंटरवेंशन से पहले डाइग्नोसिस को लेकर शत प्रतिशत आश्वस्त हो, इंटरवेंशन टारगेट की एनाटॉमी का ध्यान रखें, शॉर्ट एक्सिस और लॉन्ग एक्सिस हाईड्रोडिससेक्शन करने चाहिए क्योंकि कई सिटिंग में काम होता है, इंटरवेंशन से पूर्व फिजिशीयन से डिसक्सस अवश्य करें।

डॉ. गौरव कांत शर्मा ने बताया कि भारत में पहली बार इस लेवल की मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस जयपुर में हुई यह खुशी की बात है। डॉक्टर्स ने यहां जो कुछ भी सीखा है उसके जरिए वे करोड़ों मरीजों का इलाज करेंगे। सोसाइटी जल्द अपना आउटरीच प्रोग्राम शुरू करेगी। 13वीं मस्कुलोस्केलेटल सोसाइटी कॉन्फ्रेंस का आयोजन कोयंबटूर में किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार के विरोध में IFWJ का ‘हल्ला बोल’ धरना

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा