घर की बगिया में बुज़ुर्गों का होना,अमृत के समान

० आशा पटेल ० 
जयपुर : सुबोध पब्लिक स्कूल रामबाग में बिजिनर्स ग्रुप के लिए ग्रैंडपेरेंट्स डे का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के नन्हें छात्रों द्वारा जब दादा-दादी के चरणों में उत्तम प्रणाम की प्रस्तुति दी गई l ग्रैंड पेरेंट्स का स्वागत तिलक लगाकर व वेलकम कार्ड देकर किया गया l कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा णमोकार मंत्र व प्रार्थना की प्रस्तुति से हुई l रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हुए छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको प्रभावित कर दिया l
उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गीत ,कविता ,श्लोक, दोहे व डांस का अनोखा मिश्रण था l छात्रों की प्रस्तुतियों के पश्चात ग्रैंड पेरेंट्स के लिए भी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया l जिनमें क्ले मोल्डिंग, कलरिंग , टियरिंग एंड पेस्टिंग, ईयर बड पेंटिंग इत्यादि का समावेश था l ग्रैंडपेरेंट्स ने अंताक्षरी जैसे खेल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l उनका उत्साह देखते ही बन रहा था l मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल कमलजीत यादव ने सभी ग्रैंडपेरेंट्स को धन्यवाद दिया व जीवन में दादा -दादी और नाना - नानी के महत्व को बताया  l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार