परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद सरस्वती विद्यार्थियों से करेंगे संवाद

० आशा पटेल ० 
जयपुर | गौ, गंगा, गीता, गायत्री एवं गुरुकुल को समर्पित सर्वमंगलाए सनातन धर्म फाउंडेशन का शुभारंभ 6 सितंबर को परमार्थ निकेतन ऋषिकेश से जयपुर पधारेगें अंतरराष्ट्रीय संत चिदानंद सरस्वती महाराज | जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल महापुरा, जयपुर में होने जा रहे 
सनातन जयघोष समारोह में उनका व्याख्यान एवं आशीर्वचन से होने जा रहा है।
फाउंडेशन के संस्थापक योगाचार्य योगी मनीष ने बताया कि स्व. खुशाली विजयवर्गीय की स्मृति एवं ईश्वरीय प्रेरणा से पल्लवित इस संस्थान के तहत हम जन सहभागिता एवं जन जागरण के माध्यम से घर-घर योग, घर-घर गीता, घर-घर अग्निहोत्र, घर-घर सात्विक भोजन और घर-घर संस्कार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं | इसके तहत फाउंडेशन वार्ड स्तर पर निर्धारित कार्य योजना बना विचार गोष्ठीयो, योग शिविरों एवं संतों के सत्संग आयोजित करता है |
उन्होंने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा, जयपुर की महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर रहेंगी तथा अध्यक्षता जय श्री पेरीवाल स्कूल के निदेशक आयुष पेरीवाल करेंगे। स्वागत समिति के अध्यक्ष संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष गोकुलदास महेश्वरी ने बताया कि सनातन जय घोष समारोह में ऋषिकेश से आ रहे चिदानंद सरस्वती महाराज एवं साध्वी भगवती सरस्वती अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों एवं शहर के विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के समक्ष वर्तमान समय में सनातन धर्म और उसकी पद्धतियों का आम जीवन में आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व क्या है और इसे जीवन में कैसे उतारा जाए , इस पर भी संवाद करेंंगे ।

समारोह के मुख्य समन्वयक राकेश गर्ग एवं सलाहकार आनंद कृष्ण कोठारी ने बताया कि सर्वमंगलाए सनातन धर्म फाउंडेशन के आमंत्रण पर जयपुर पधार रहे ऋषिकेश के चिदानंद सरस्वती महाराज देश-विदेश में वर्षों से सनातन संस्कार एवं राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं, उनका जयपुर में आना और विद्यार्थियों के साथ प्रबुद्ध नागरिकों को अपने संस्कार और संस्कृति से जोड़ने वाले इस आयोजन के लिए 51 सदस्यीय आयोजन समिति एवं 51 सदस्यीय स्वागत समिति बनाई गई है| आयोजन स्थल पर सीमित बैठक व्यवस्था होने के कारण प्रवेश आमंत्रण पत्र द्वारा ही हो सकेगा,

 घर-घर में यह आयोजन देखा जा सके इस हेतु इसका लाइव प्रसारण भी रहेगा। समारोह में इंडियन योगा एसोसिएशन, क्रीड़ा भारती, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, योगापीस संस्थान, संस्कृति युवा संस्थान, जयपुर योगा लीग एवं सर्व सुखम समग्र स्वास्थ्य केंद्र सहयोगी है। सनातन जय घोष के आयोजक योगाचार्य योगी मनीष ने बताया कि इस अवसर पर परमार्थ निकेतन आश्रम गुरुकुल के करीब 20 विद्यार्थी भी जयपुर आएंगे जो जयपुर के मॉडर्न स्कूलों के विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे, समारोह की अध्यक्षता जयश्री पेरिवाल इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक जयश्री पेरीवाल करेंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत