सनातन समस्या नहीं समाधान है : स्वामी चिदानंद सरस्वती

० आशा पटेल ० 
जयपुर। सनातन तोड़ना या बांटना नहीं सिखाता, सनातन जोड़ना सिखाता है ,प्रेम सिखाता है, सनातन समस्या नहीं अपितु समस्याओं का समुचित समाधान है । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की आपको नियमित ध्यान करना एवं नकारात्मक बातों पर रिएक्शन नहीं करना चाहिए । यह स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने जय श्री पेडीवाल इंटरनेशनल स्कूल महापुरा में सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित सनातन जयघोष में प्रदान किया।
समारोह में जयपुर पधारे स्वामी चिदानंद सरस्वती एवं साध्वी भगवती सरस्वती का अभिनंदन जय श्री पेडीवाल स्कूल के निदेशक आयुष पेडीवाल द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर, आयोजन स्वागत समिति के अध्यक्ष गोकुल माहेश्वरी एवं सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन के संस्थापक योगाचार्य योगी मनीष ने राधा कृष्ण भगवान की युगल छवि भेंट कर किया। समारोह के विशिष्ट अतिथि ब्रह्माकुमारी बी के सुषमा, बी के चंद्रकला, योगाचार्य ढाका राम एवं समाजसेवी सुरेश मिश्रा आदि ने गौ पूजन, वृक्षारोपण भी किया।
स्वामी के आगमन पर उनका सनातन जय घोष आयोजन समिति के आनंद कृष्ण कोठारी, राकेश गर्ग, मनीष मालू, गोविंद अग्रवाल, शुभांगी विजयवर्गीय, दीपक बेदिल, अमित श्रीवास्तव एवं चेतराम सहित सैकड़ों सनातन धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया। समारोह के आयोजक संस्थापक योगाचार्य योगी मनीष ने कहा कि स्व. खुशाली विजयवर्गीय की स्मृति एवं ईश्वरीय प्रेरणा से पल्लवित इस संस्थान के तहत हम जन सहभागिता एवं जन जागरण के माध्यम से घर-घर योग, 

घर-घर गीता, घर-घर अग्निहोत्र, घर-घर सात्विक भोजन और घर-घर संस्कार पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे इसके तहत वार्ड स्तर पर निर्धारित कार्य योजना बना विचार गोष्ठीयो, योग शिविरों एवं संतों के सत्संग आयोजित करवाने के प्रयास फाउंडेशन करता है जिससे भारत को विश्व गुरु बनाने में हम सब अपना योगदान दे पाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत