सर्व सेवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन पठानकोट प्रस्थान आश्रम में हुआ शुरू

० आशा पटेल ० 
पठानकोट। गांधी विचारधारा का राष्ट्रीय संगठन सर्व सेवा संघ 90 वां दो दिवसीय अधिवेशन आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर प्रस्थान आश्रम, पंजाब के पठानकोट में शुरू हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन गांधी, विनोबा, जयप्रकाश के चित्र पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने किया। प्रस्थान आश्रण के मंत्री कीर्ति मित्तल के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सर्व सेवा संघ गांधी विचार का राष्ट्रीय संगठन है। इसकी स्थापना मार्च 1948 में देशरत्न डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता, आचार्य विनोबा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, आचार्य कृपलानी, पंडित जवाहरलाल नेहरु, डॉ. ज़ाकिर हुसैन, संत तुकड़ोजी महाराज आदि राष्ट्रीय नेताओं की उपस्थिति में हुए सम्मेलन के निर्णय के अनुसार हुआ है।
तब से लेकर हम गांधी मूल्यों के प्रचार-प्रसार ,भूदान, ग्रामदान, प्राकृतिक चिकित्सा, जल -जंगल-जमीन, स्वदेशी , नई तालीम, जैविक कृषि,सांप्रदायिक सद्भाव, भाईचारा आदि के क्षेत्र में सक्रिय हैं ।आज देश जब एक विषम परिस्थिति से गुजर रहा है,मणिपुर जल रहा है और इस्राइल -फिलिस्तीन संघर्ष ने दुनिया को विश्व युद्ध के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, गांधी विचारों पर हमले हो रहे हैं, इस अधिवेशन का विशेष महत्व है। प्रबंध ट्रस्टी महादेव विद्रोही ने बताया कि सर्वोदय आंदोलन में पंजाब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आचार्य विनोबा भावे के आह्वान पर पंजाब की जनता ने भूमिहीनों के लिए 5168 एकड़ जमीन दान दी। यहां खादी के उत्पादन और प्रशिक्षण के भी उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य विनोबा द्वारा स्थापित छः आश्रमों में से एक 'प्रस्थान आश्रम' पठानकोट में है।

 इसकी स्थापना 1959 में हुई थी। गांधी वादी सत्यम भाई तथा यशपाल मित्तल ने आश्रम के कार्यों को आगे बढ़ाया और पूरे पंजाब में सद्भावना और शांति की अलख जगाते रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री डॉ. गोपीचंद भार्गव, भीमसेन सच्चर और कॉमरेड रामकिशन का सर्वोदय आंदोलन के साथ अभिन्न संबंध थे। उन्होंने खादी को आगे बढ़ाने तथा सर्वोदय केन्द्रों की स्थापना के लिए एक स्वयंसेवक की तरह काम किया।
वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह आज देश का हर तबका राजनीतिक अस्थिरता से पैदा हुए हालातों से परेशान है।

 ऐसे समय में सर्व सेवा संघ का 90वां अधिवेशन बेहद महत्त्वपूर्ण है। इससे देश के कई क्षेत्रों को मार्गदर्शन मिलेगा और बापू के रास्ते कोई हल निकलेगा।संचालन आचार्य विनोद स्वरुप ने किया।अधिवेशन को महात्मा गांधी के सेवाग्राम आश्रम के अध्यक्ष तथा महाराष्ट्र भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आबा काम्बले, सर्वोदय समाज के संयोजक तथा कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मीदास, सर्व सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी अरविंद रेड्डी, विदर्भ भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष, वेरुलकर गुरुजी, विभिन्न प्रदेश, जिला सर्वोदय मंडलों के अध्यक्ष, संयोजक, लोकसेवक, सर्वोदय मित्र, डा मो आरिफ, गांधी प्रेमी अहमदिया समाज के लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता वेरूलकर गुरु जी व संचालन आचार्य विनोद स्वरूप ने किया।

इस अवसर पर संत विनोबा के जीवन दर्शन पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कालेज के छात्र छात्राएं शामिल हुईं। पिछले पूरी अधिवेशन व साल भर कार्य का प्रतिवेदन डा आनंद किशोर ने प्रस्तुत किया साथ ही दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिवेशन में देश भर से 150 से अधिक सर्व सेवा संघ के लोक सेवक, सर्वोदय मित्र, कार्यकर्ता आदि शामिल थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड