दुनिया के प्रमुख सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल हुआ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’

० आशा पटेल ० 
नई दिल्ली : प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जापानी मैगजीन ‘मैडम फिगारो’ ने मुंबई के ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ को दुनिया के बेहतरीन कल्चरल सेंटर्स की लिस्ट में जगह दी है। यह पहला मौका है जब भारत के किसी कल्चरल सेंटर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। देश के सबसे बड़े कला केंद्रों में से एक, इस सेंटर को भारतीय संस्कृति के अनुरूप कमल के आकार में डिजाइन किया गया है। एनएमएसीसी मुंबई शहर के बांद्रा कुर्ला में स्थित है।

मैडम फिगारो मैगजीन लिखती है कि “दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कला को भारत में लाने और भारत की सर्वश्रेष्ठ कला को दुनिया में ले जाने के विज़न के तहत एनएमएसीसी की स्थापना नीता मुकेश अंबानी द्वारा 2023 में की गई थी। यह कला केंद्र भारत के कला परिदृश्य को बदल रहा है।“ इस लिस्ट में न्यूयॉर्क का रिचर्ड गिल्डर सेंटर, लॉस एंजेलिस का इंट्यूट डोम, एम्स्टर्डम की डेड एंड गैलरी, हांगकांग का सोथबायस मैसन, बैंकॉक से बैंकॉक आर्ट बिएननेल और बर्लिन से डार्क मैटर भी शामिल हैं। रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी द्वारा परिकल्पित इस सेंटर का उद्देश्य भारत की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना और बढ़ावा देना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार