शहीद बलवान सोलंकी एक सच्चे समाज सेवक थे : चौ सुरेन्द्र सोलंकी

० योगेश भट्ट ० 
नयी दिल्ली - नसीरपुर गाँव मे बलवान सिंह सोलंकी कम्युनिटी सेंटर मे बलवान सिंह सोलंकी पूर्व निगम पार्षद जी कि याद मे 36 वी पुण्य तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन चौ सुरेन्द्र सोलंकी प्रधान पालम 360 कि अध्यक्षता मे हुई। हज़ारो कि संख्या मे दिल्ली के सभी गाँवों और आसपास कि कालोनियों के लोगो ने पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

चौ सुरेन्द्र सोलंकी ने कहा बलवान सिंह एक ईमानदार और साफ़ छवि के नेता के रूप मे जाने जाते है जिन्हें दिल्ली देहात के लोग आज भी याद करते है जिनका एक लंबा राजनीतिक जीवन होने के बावजूद आज तक कोई दाग नहीं लगा वो अपने दबंग अन्दाज़ मे आज भी जाने जाते है उन्होंने समाज के कामों मे भी काफ़ी रुचि ली और समाज के हित मे कार्य किए आज राजनीति का सतर काफ़ी गिर चुका है आजकल के नेताओ को उनसे सीख लेनी चाहिए हम सभी 360 गाँव कि तरफ़ से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं

उनके सुपुत्र एडवोकेट राज बलवान ने कहा कि वो अपने पिताजी के पदचिह्नों पर चलते हुए उनके अधूरे कार्य को पूरा करेंगे और समाज के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम मे मौजूद रहने वालो में सांसद रामबीर विधूड़ी , सांसद कमलजीत सहरावत, बीजेपी पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संजय जोशी,प्रधुमन राजपूत पूर्व विधायक,रेखा चौहान पूर्व निगम पार्षद,प्रीतम डागर पूर्व निगम पार्षद, ओम प्रकाश चेयरमैन, सुमन आज़ाद,सुनीता डबास आदि लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड