नेशनल स्पोर्ट्स सप्ताह : वॉकथॉन व टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | बैंक ऑफ़ बड़ौदा के अंचल एवं क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा नेशनल स्पोर्ट्स सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें वॉकथॉन और टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रमुख रहे। इन आयोजनों का उद्देश्य कर्मचारियों में स्वास्थ्य और फिटनेस एवं खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, साथ ही आपसी सहयोग और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करना। वॉकथॉन का आयोजन सिटी पार्क, मानसरोवर, जयपुर में किया गया। 

इस कार्यक्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा से सभी आयु वर्ग के स्टाफ सदस्यों के साथ राजस्थान हाउसिंग बोर्ड से  के.के.दीक्षित (डिप्टी कमिश्नर) ने भी हिस्सा लिया। वॉकथॉन के माध्यम से फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। क्रिकज़ोन टर्फ बॉक्स क्रिकेट, होटल मैरियट के पास, जयपुर में टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में चार टीमों ने भाग लिया और खेल को अत्यधिक प्रतिस्पर्धात्मक और मनोरंजक बना दिया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और टीम वर्क का परिचय दिया, जिससे बैंक के सदस्यों के बीच आपसी संबंध और मजबूत हुए।

 बैंक ऑफ़ बड़ौदा से  हर्षद कुमार सोलंकी (महाप्रबंधक, जयपुर अंचल), बृज मोहन मीना (उप महाप्रबंधक),  आर के मीना (उप महाप्रबंधक) एवं दीपक कुमार सिंह (उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख),  एस के बिरानी (उप महाप्रबंधक), उप क्षेत्रीय प्रमुख एस सी जाजू सहित अंचल कार्यालय, जयपुर एवं जयपुर क्षेत्र के सभी स्टाफ सदस्यों ने इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सैफ़ी काउंट द्वारा विकास नगर में मीटिंग में नियुक्त पत्र वितरित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की पहल पर "सक्षम" का आयोजन

राजस्थान समग्र सेवा संघ, में “राजस्थान के गाँधी” गोकुल भाई की 128वीं जयंती पर नशामुक्ति अभियान

इला भट्ट की पुस्तक "महिलाएं] काम और शांति" का लोकार्पण

COWE और टी ट्रेडिशन ने "पौष्टिक" comeptition का आयोजन किया

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा Earned Salary Advance Drawal Access Scheme का शुभारंभ

जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के शपथ ग्रहण में उमड़ा जन सैलाब

NSUI National President जो गहलोत और पायलट न कर सके, वह विनोद जाखड़ ने कर दिखाया

कंपनी सचिव के परिणाम घोषित,क्षितिज,प्रशस्त,काशवी,अंकुश,मोनिशा व पलक ने रेंक हासिल की

यस बैंक ने उत्तर भारत में 34.4% शाखाओ के साथ अपनी उपस्थिति की मजबूत