कर्नल राठौड़ ने भारतीय सैनिकों और गौरव सेनानियों से मुलाकात की

० आशा पटेल ० 
जयपुर। राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भारतीय सैनिकों और गौरव सेनानियों से शिष्टाचार भेंटकर उनके समग्र उत्थान के विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की अध्यक्षता में राजभवन में आयोजित राज्य सैनिक बोर्ड की अमलगमेटेड फंड की प्रबंधकारिणी समिति की 34वीं बैठक और राज्य सैनिक बोर्ड की 17वीं बैठक में सहभागिता की।
बैठक में सेनाओं में सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए अतिथिगृहों में ठहरने पर 25 प्रतिशत छूट का प्रावधान किए जाने पर सैद्धांतिक सहमति जताई है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भारतीय सैनिकों और गौरव सेनानियों व उनके परिजनों को सरल, सहज तरह से मिल सके, इसके लिए हम सब कृत संकल्पित हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास