जयपुर डेयरी ने बेची 20 टन सरस मिठाइयां,अलवर के कलाकंद की डिमांड

० आशा पटेल ० 
जयपुर | जयपुर डेयरी ने इस बार सरस मिठाइयों की रिकॉर्डतोड़ बिक्री की है। दीपावली के अवसर पर अकेले जयपुर डेयरी ने 13 दिन में 20 टन सरस मिठाइयों की बिक्री की है। यह जानकारी जयपुर डेयरी के प्रबन्ध संचालक मनीष फौजदार ने दी। फौजदार ने बताया कि सरस द्वारा निर्मित शुद्ध घी से बनी उच्च गुणवत्तायुक्त एवं स्वादिष्ट मिठाइयों को जयपुर शहर के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। जयपुर डेयरी को कुल 20 टन मिठाइयां बेचने का लक्ष्य दिया गया था, जिसे जयपुर डेयरी द्वारा दीपावली से दो दिन पूर्व ही 20 टन सरस मिठाइयों की बिक्री कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

दरअसल मिठाई की दुकानों पर आए दिन छापे पड़ रहे हैं और अधिकांश जगह खाद्य सामग्री में मिलावट की खबरें आ रही हैं। इसी के चलते लोगों ने दुकानों से मिठाई खरीदना ही बंद कर दिया है। विकल्प के रूप में सरस द्वारा निर्मित मिठाइयों की अच्छी बिक्री हो रही है । सरस ब्राण्ड के 1 किलो पैक में गुलाब जामुन, रसगुल्ला एवं राजभोग 400 ग्राम पैक में सोन पपड़ी, 250 एवं 500 ग्राम पैक में बर्फी, पेड़ा एवं 200 ग्राम पैक में कलाकन्द जयपुरवासियों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जो लोगों की पसंद बनता जा रहा है। जयपुर शहर में बिक्री की जा रही सरस मिठाइयों में बीकानेर का रसगुल्ला एवं अलवर के कलाकन्द शहरवासियों को बहुत पसंद आ रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड