टीवीएस मोटोसोल 4.0’ गोवा में 6,7 दिसंबर को आयोजन

० आशा पटेल ० 
बैंगलोर : टीवीएस मोटर कंपनी ने मोटर साइकिल उत्सव ‘टीवीएस मोटोसोल’ के चौथे एडिशन की गोवा में वापसी का एलान किया। ‘टीवीएस मोटोसोल 4.0’ 6 और 7 दिसंबर को गोवा के वागाटोर में होगा। इस साल की थीम, “फील द एड्रेनालाईन, फील द इन्सपिरेशन, फील द ग्रूव’ दरअसल मोटर साइकिलिंग के रोमांच को संगीत, सेहत और रचनात्मक भावना के साथ सहजता से जोड़ती है। मनुष्य और मशीन के बीच अटूट बंधन के उत्सव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और दुनिया भर के बाइकिंग समुदायों को एक साथ लाने के साथ ही ग्लोबल स्तर पर काम करने वाली वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर के इस इवेंट को मोटर साइकिलिंग, रेसिंग और समान विचारधारा वाले प्रदर्शन के शौकीनों के बीच बहुत लोकप्रियता हासिल है।

टीवीएस मोटर कंपनी के हैड ऑफ बिजनेस- प्रीमियम विमल सुंबली ने कहा, ‘‘टीवीएस मोटोसोल सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि मोटरसाइकिलिंग स्पिरिट का प्रतीक है। यह इंसान और मशीन के बीच के बंधन का जश्न मनाता है। इस इवेंट का प्रत्येक एडिशन न केवल बड़े पैमाने पर बढ़ा है, बल्कि उत्साही लोगों के बीच इस संबंध को और भी गहरा किया है। हमारी प्रतिबद्धता सिर्फ मोटरसाइकिलों से परे है; हम राइडर्स के लिए एक बेहतर ईको सिस्टम को तैयार करने के लिए समर्पित हैं। 

हम टीवीएस मोटोसोल 4.0 के लिए पूरी तरह तैयार हैं, और साथ ही हम असाधारण अनुभवों के साथ यात्रा को फिर से परिभाषित करने के लिए उत्साहित हैं। बाइकिंग समुदाय और मोटरसाइकिलिंग के लिए उनके सौहार्द और जुनून का जश्न मनाने के लिए, हम टीवीएस मोटोसोल के एक और एडिशन के साथ वापस आकर रोमांचित हैं, जो कि केवल एक उत्सव नहीं है, यह एक एहसास है।’’

टीवीएस मोटोसोल 4.0 भारत और कई अन्य देशों से आगंतुकों को आकर्षित करेगा, जहाँ टीवीएस मोटोसोल संचालित होता है। उपस्थित लोगों को डर्ट ट्रैक रेसिंग, स्टंट शो और फ्लैट ट्रैक चुनौतियों सहित मोटरस्पोर्ट्स में भाग लेने का मौका मिलेगा। वे रेस चैंपियन, राइडिंग एक्सपर्ट, मोटरसाइकिलिंग लेजेंड्स के साथ इंटरेक्टिव सेशन में भाग लेंगे। मनोरंजन और संगीत के शीर्ष कलाकार शाम को दिलचस्प बनाएंगे। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड