राजपूत सभा खादी प्रदर्शनी में 50% की छूट

० आशा पटेल ० 
जयपुर | क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति दौसा द्वारा जयपुर शहर के राजपूत सभा भवन में "खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी-2024" का आयोजन किया जा रहा है |समिति के मंत्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष में प्रांतीय खादी वस्त्रों पर 50 प्रतिशत और राष्ट्रिय खादी वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है | यह प्रदर्शनी 30 अक्टूबर तक चलेगी | खादी प्रदर्शनी के मुख्य व्यवस्थापक राम किशोर सिंह ने बताया कि हर वर्ष यह प्रदर्शिनी दिवाली से पूर्व यहीं राजपूत सभा भवन में संस्था द्वारा लगाई जाती है जिसका शहर के ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार रहता है |
उन्होंने बताया की इस खादी प्रदर्शनी में कुर्ता, पजामा, शर्ट, ड्रेस मटेरियल, दरी, रजाई, ऊनी शाल, स्टॉल, समस्त सूती एवं पोली वस्त्र, ऊनी खादी एवं रेशमी खादी में साड़ियां, ड्रेस मटेरियल आदि उपलब्ध हैं |
वहीं क्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग समिति दौसा द्वारा उत्पादित ग्राम उद्योग के सामान में जैसे चमड़े के जूते, चप्पल, मोजड़ी, बेल्ट, पर्स, अगरबत्ती, साबुन, तेल, पोएट्री , अचार, हींग, अनारदाना, आंवला कैंडी, हिंगवाष्टिक चूर्ण आदि भी उपलब्ध हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड