एक्सपो ग्रेटर नोएडा में,राज्य के 6 हजार निर्यातक करेगें प्रदर्शन

० आशा पटेल ० 
जयपुर | एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडी-क्राफ्ट्स (ईपीसीएच) की ओर से 16 से 20 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट आयोजित किया जाएगा। इस एक्सपो में राजस्थान से लगभग 600 निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करते हैं। पूरे देश में राजस्थान के हस्तशिल्प वह चाहे कपड़े हों, वुडन वर्क हो, आरी तारी वर्क हो, ग्लास वर्क हो, मार्बल की कलाकृतियां हों, मैटल वर्क का सामान हो हर प्रकार के हस्त शिल्प में पूरी दुनियां में अपनी धाक जमा रखी है।
ईपीसीएच के चेयरमैन दिलीप बैद ने बताया कि फेयर में लगभग तीन हजार विदेशी ग्राहकों के आने की संभावना है। इस एक्सपो मार्ट की आयोजन समिति के प्रेसिडेंट का जिम्मा भी जयपुर के ही प्रमुख निर्यातक गिरीश अग्रवाल को दिया गया है। अग्रवाल ने बताया कि इस बार इस फेयर को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया जा रहा है जो विदेशी ग्राहकों को अपनी पसंद के उत्पाद चुनने में सहूलियत देगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार