जे पी जयंती और डा लोहिया पुण्यतिथि पर समतामूलक समाज बनाने पर हुआ मंथन

० आशा पटेल ० 
जयपुर । लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती व डॉक्टर लोहिया की पुण्यतिथि पर सम्पूर्ण क्रांति व सप्त क्रांति की वर्तमान समय पर परिचर्चा का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। राजस्थान नागरिक मंच के महासचिव बसन्त हरियाणा ने बताया कि इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति व लोहिया की सप्त क्रांति उद्देश्य समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रत्येक प्रकार की गैर बराबरी को समाप्त करना था।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दुनिया मे जो निरन्तर अशांति हो रही है उस अशांति व युद्ध को रोकने के लिए भी सम्पूर्ण क्रांति व सप्तक्रांति के आदर्शों को ना केवल प्रत्येक भारतवासी बल्कि पूरी दुनिया को अपनाना होगा। इस अवसर पर सवाई सिंह, राहुल टेकचंद, ममता जेटली,शब्बीर अहमद,सुमित्रा चौपड़ा, उपेन्द्र शंकर, नन्दकिशोर स्वर्णकार,धर्मवीर कटेवा,विष्णुदत्त शर्मा,विमल चौधरी, राजेन्द्र कुंभज, सहित अनेक वक्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड