सीए प्रोफेशनल के लिए एआई चुनौती और अवसर भी- धनखड़

० आशा पटेल ० 
जयपुर - भारतीय सीए संस्थान जयपुर शाखा की ओर से बिड़ला ऑडिटोरियम में नेशनल सीए कॉन्फ्रेंस “प्रज्ञोत्सव - सिंथसाइजिंग द प्रोफेशन” शुरू हुई। इसका उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति की पत्नी सुदेश धनखड़,आईसीएआई के नेशनल प्रेसिडेंट सीए रंजीत कुमार अग्रवाल, इमीडिएट पास्‍ट प्रेसिडेंट सीए अनिकेत तलाटी, बोर्ड ऑफ इंटरनल ऑडिट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग चेयरमैन सीए प्रकाश शर्मा, आईसीएआई जयपुर ब्रांच चेयरमैन नवीन शर्मा के साथ देशभर के ढाई हजार सीए प्रोफेशनल भी शामिल हुए।
अपने उद्बोधन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से मजबूत हो रही है। हमारा विदेशी मुद्रा कोष भी बढ़ रहा है। हमारी इस आर्थिक प्रगति ने दुनिया को चौंका दिया है, लेकिन देश में यदि सामाजिक एकता में प्रभावित होती है और राष्ट्रवाद की भावना खत्म हो जाती है तो देश के अंदर और बाहर राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठाने लगती हैं, जिससे आर्थिक विकास भी प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि सीए प्रोफेशनल्‍स के सामने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चुनौती के साथ अवसर भी है। कांफ्रेंस डायरेक्‍टर सीए प्रकाश शर्मा ने फाउंडेशन और इंटरमीडिएट में दो की जगह तीन एग्जाम के लिए आईसीएआई प्रेसिडेंट का आभार जताया और कहा कि इस कांफ्रेंस में एक भी ट्रेडीशनल सेशन नहीं रखा गया है, 

यहां सभी सेशन नॉन ट्रेडिशनल रखे गए हैं। कहा कि इस कांफ्रेंस में एक भी टॉपिक आईसीएआई के प्रेसिडेंट सीए रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि सीए प्रोफेशनल के सामने आने वाले 25 साल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाइमेट चेंज ये दो चुनौतियां हैं। इसलिए सीए प्रोफेशनल्‍स को अब नॉन फाइनेंशियल अकाउंटिंग रिपोर्ट भी करनी होगी। यह सुखद संकेत है कि भारतीय सीए संस्थान में साढ़े 9 लाख सीए स्टूडेंट्स में से 44 प्रतिशत लड़कियां हैं। आईसीएआई के पूर्व अध्यक्ष अनिकेत तलाटी ने कहा कि हम फॉरेंसिक अकाउंटिंग पर फोकस कर रहे हैं। भारतीय सीए संस्थान दुनिया में पहली संस्था है, जिसने 20 फॉरेंसिक अकाउंटिंग स्टैंडर्ड तय किए हैं।

 कांफ्रेंस के "अगले एक दशक में सीए की भूमिका" " जीएसटी में आगे क्या?" , "ईएसजी एंड इंटरनल कंट्रोल- बिल्डिंग एंड सस्टेनेबल फ्यूचर" और दिन के आखिरी सत्र में मुंबई के सीए अनिल भंडारी का बिजनेस और प्रोफेशन को प्रभावशाली बनाने पर व्‍याख्‍यान हुआ। कांफ्रेंस के दूसरे और आखिरी मुख्य आकर्षण मेदांता के चेयरमैन और मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ नरेश त्रेहान का सीए प्रोफेशनल के लिए हैल्‍थ पर विशेष सत्र होगा। इसके अलावा ईपी के ईस्‍ट लॉन में कवि कुमार विश्वास का मोटिवेशनल स्पीच और गायक रविंद्र उपाध्याय की संगीतमय प्रस्तुति के साथ दो दिवसीय कांफ्रेंस का समापन होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड