प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर लाईट डेकोरेशन एवं गजल गायन

० आशा पटेल ० 
जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब के 33वें स्थापना दिवस समारोह का ग्रेटर नगर निगम महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने लाईट डेकोरेशन का स्वीच ऑन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होनें फोटो प्रदर्शनी का शुभारम्भ कर अवलोकन किया। महापौर ने प्रेस क्लब परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। क्लब अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र सिंह राठौड़, महासचिव योगेन्द्र पंचौली, कोषाध्यक्ष गिरिराज गुर्जर एवं प्रबन्ध कार्यकारिणी ने मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष विमल सिंह तंवर, राहुल भारद्वाज, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, अनिता शर्मा, ओमवीर भार्गव, सिद्धार्थ उपाधाय, संजय गौतम, शालिनी श्रीवास्तव, उमंग माथुर क्लब के पूर्व अध्यक्ष सत्य पारीक, किशोर शर्मा, नीरज मेहरा, राधारमण शर्मा सहित वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे। राजस्थानी कलाकारों ने गजल गायन से प्रेस क्लब परिसर को भाव विभोर कर दिया।
22 अक्टूबर को सांस्कतिक कार्यक्रम जिसमें एवं 23 अक्टूबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पत्रकारों को लाईफ टाइम अचीवमेन्ट, बेस्ट प्रिण्ट एण्ड इलैक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर, बेस्ट फोटोजर्नलिस्ट, बेस्ट कैमरामैन एवं विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड