जीआईटी थाईलैंड के दल का जयपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

० आशा पटेल ० 
जयपुर - जेम एंड ज्वैलरी इंस्टीट्यूट ऑफ थाईलैंड ( जीआईटी ) का 15 सदस्यीय दल जयपुर पहुंचा। इस डेलिगेशन का ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर कार्यालय में स्वागत किया गया। इस अवसर पर ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक सौंखिया, मानद मंत्री नीरज लुणावत, उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल मंगोडीवाला, पूर्व अध्यक्ष डी.पी. खण्ड़ेलवाल, निर्मल कुमार बरडिया, विजय केड़िया एवं कार्यकारिणी सदस्य महावीर कुमार डागा, गोविन्द कुमार गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जीआईटी चैयरमेन नुन्तावन शकूनतंगा ने थाईलैंड में संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी,
उन्‍होनें कहा कि जीआईटी के माध्‍यम से थाईलेंड में जेम्‍स- ज्वैलरी डिजाइनिंग और प्रोसेसिंग को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर की ओर से जेम्स - ज्वैलरी ट्रेड के प्रोत्‍साहन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और जस-2025 में भाग लेने की इच्‍छा जताई। इस मौके पर ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष आलोक सोंखिया और उपाध्‍यक्ष राजू मंगोड़ीवाला ने थाईलैंड के प्रतिनिधियों को एसोसिएशन की जेम्‍स-ज्वैलरी ट्रेड प्रोत्‍साहन गतिविधियों से अवगत कराया। विदेशी मेहमानों ने सिटी पैलेस का विजिट किया, जहां वे राजस्‍थान की वास्तुकला, रंग-बिरंगी संस्कृति और इतिहास से बेहद प्रभावित नजर आए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप नगर की 87 कॉलोनियों,औद्योगिक संकट और सांगानेर के विकास पर जनसुनवाई

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार