फोर्टी करेगा सरकार के साथ 1 लाख करोड़ रु. के एमओयू

० आशा पटेल ० 
जयपुर | फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) से जुड़े उद्यमियों ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट के तहत एक लाख करोड़ रुपए निवेश के एमओयू का लक्ष्य रखा है। संगठन के सदस्य अब तक सरकार के साथ 50 हजार करोड़ रुपए निवेश के एमओयू कर चुके हैं, जबकि 20 हजार करोड़ के एमओयू के लिए बातचीत जारी है। राइजिंग राजस्थान में संगठन की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए फोर्टी की एक बैठक भी आयोजित की गई। इसमें फोर्टी संरक्षक सुरजाराम मील, अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल और वुमन विंग के पदाधिकारी शामिल हुए।

 मील ने कहा कि एमओयू को धरातल पर लाने के लिए फोर्टी ने एमओयू मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी एमओयू के तहत औद्योगिक निवेश को धरातल पर लाने के लिए सरकार और निवेशकों के बीच सेतु का काम करेगी। फोर्टी यूथ विंग ने रामाला वेंचर्स एलएलपी के तहत एनिमल हसबेंडरी में 150 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया है। सुरेश अग्रवाल का कहना है कि सरकार एमओयू के बाद निवेशकों के साथ निरंतर संपर्क बनाए हुए है। यही रवैया रहा तो एमओयू के तहत 50% तक निवेश संभव होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास