दिल्ली सरकार 10-15 साल पुरानी कारों को कंडम करने का आदेश वापस ले : दिल्ली मुस्लिम मजलिसे मुशावरत

० संवाददाता द्वारा ० 
नई दिल्ली: दिल्ली मुस्लिम मजलिसे मुशावरत के अध्यक्ष डॉ. इदरीस कुरैशी ने दिल्ली सरकार द्वारा दिए गए उस आदेश को वापस लेने की मांग की है, जिसमें कहा गया है कि 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल कारों को दिल्ली में चलाने की अनुमति नहीं है और उन्हें कंडम करना पड़ेगा। दूसरी बात यह है कि कार की बॉडी और प्रदूषण का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है। अगर एक वाहन मालिक समय पर तेल और फ़िल्टर बदलता रहता है, तो 10 और 15 साल पुरानी कार में भी कोई समस्या नहीं आती। यदि फिर भी समस्या रहती है, तो इंजन बदला जा सकता है और इस प्रकार इसे हल किया जा सकता है।

दिल्ली मुस्लिम मजलिसे मुशावरत के अध्यक्ष ने कहा है कि मध्यम वर्ग के लोगों के लिए यह एक बड़ी चिंता का विषय है क्योंकि उनकी आय इतनी नहीं है और इतने सालों में कार में भी कुछ बिगड़ता नहीं है। हर 10 साल में 20 लाख रुपये फिर से खर्च करना उनकी सामर्थ्य से बाहर है। इसलिए दिल्ली सरकार से आग्रह है कि वे इस पर विचार करें और जनहित में इसे वापस ले। डॉ. इदरीस कुरेशी ने बताया कि इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना सिंह से मिलने जाएगा ताकि इसे व्यावहारिक रूप से लागू किया जा सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो में ईपीसीएच पवेलियन ने भारतीय शिल्प कौशल का किया प्रदर्शन

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार

श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्या धाम पटल पर गूंजी पर्यावरण चेतना,महिला कवित्रियों ने रचा हरित इतिहास