हेरिटेज महापौर कुसुम यादव ने लॉन्च किया 'कौन बनेगा बाल पार्षद' अभियान

० आशा पटेल ० 
जयपुर। स्वच्छता से आमजन और खासकर बच्चों को जोड़ने के लिए नगर निगम हेरिटेज की ओर से 'कौन बनेगा बाल पार्षद' अभियान लॉन्च किया गया । हेरिटेज निगम की महापौर कुसुम यादव ने डिजिटल बाल मेला और फ्यूचर सोसायटी की तत्वावधान में किशनपोल बाजार स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में इस अभियान को लॉन्च करते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छता के साथ जोड़ना बेहद जरूरी है। बच्चे जब स्वच्छता के अभियान के भागीदार बनेंगे तो घर और मोहल्ला साफ रहेगा। धीरे—धीरे बच्चे ही पूरे शहर में स्वच्छता की अलख जगाएंगे और पूरा शहर साफ रहेगा।

महापौर कुसुम यादव ने कहा कि हर बच्चे को अपने घर में माता—पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को यह बताना होगा कि सफाई क्यों जरूरी है। साथ ही कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ी में गीला और सूखा कचरा अलग—अलग डालना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि कचरे को किसी खाली प्लॉट या घर के बाहर नहीं फेंकना चाहिए। कुसुम यादव ने कहा कि बच्चे इस देश का भविष्य है। अगले माह राइजिंग राजस्थान समिट होने जा रहा है। ऐसे में शहर को साफ रखने में बच्चों की जिम्मेदारी भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। 

इसके साथ ही उन्होंने अभियान के पोस्टर को लॉन्च करते हुए डिजिटल बाल मेला टीम को बधाई दी। डिजिटल बाल मेला की जाह्नवी शर्मा ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान में 12 से 18 वर्ष के विद्यार्थी भागीदार बन सकते हैं। आने वाले समय में हेरिटेज निगम के अलग—अलग वार्ड में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होगी। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य खामोश मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

फ्यूचर सोसायटी की रविता शर्मा ने बताया कि डिजिटल बाल मेला की ओर से विधानसभाओं में बाल सत्र आयोजित किए जाते रहे हैं, जहां बच्चे ​मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक बनकर अपने मुद्दों को सरकार तक पहुंचा चुके हैं। ऐसे में अब बच्चों को पार्षद बनने का मौका मिलेगा। करीब दो माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी के बाद बाल पार्षदों की एक विशेष सभा आयोजित होगी। जिसमें बच्चे पार्षदों की तरह शहर के विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को दिल्ली में

स्वर्ण जयंती पर ‘उत्कर्ष’ अनुशासन, शिष्टाचार और उत्कृष्टता का संगम

फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सशक्त नारियों में सिलाई मशीन वितरित की

उत्तराखंडी फिल्म “कंडाली” का पोस्टर विमोचन समारोह दिल्ली में होगा आयोजित

असंगठित श्रमिकों के अधिकारों पर राष्ट्रीय मंथन,सामाजिक सुरक्षा को लेकर उठी आवाज

जयपुर बाल महोत्सव में 15 अप्रैल तक कर सकते है फ्री रजिस्ट्रेशन

30+ स्टार्टअप्स,एक विज़न : हेल्थ एक्सचेंज 2026 से हेल्थ इनोवेशन को नई दिशा

आर्च कॉलेज ऑफ डिज़ाइन का 26वाँ स्थापना दिवस : वूमेन शिल्पियों को एक्सीलेंस अवार्ड