मुंबई इंडियंस युवा क्रिकेटरों को निखारने की परंपरा जारी रखेगी : नीता अंबानी

० आशा पटेल ० 
मुंबई: मुंबई इंडियंस की मालिक नीता एम.अंबानी ने जेद्दाह में आयोजित आईपीएल नीलामी के बाद टीम में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल करने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने टीम की उस परंपरा को रेखांकित किया, जो भारतीय क्रिकेट के लिए नई प्रतिभाओं को निखारने और विश्व स्तरीय खिलाड़ी तैयार करने के लिए जानी जाती है।

नीता अंबानी ने कहा, "मेगा नीलामी का मतलब है नई शुरुआत और नई टीम, लेकिन मुंबई इंडियंस का जोश और जज्बा हमेशा पहले जैसा है। हमें गर्व है कि हमने कुछ नए प्रतिभावान चेहरों का स्वागत किया है और अपने पुराने खिलाड़ियों को भी वापस लाने में कामयाब हुए हैं। हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जैसे मजबूत कोर खिलाड़ियों के आसपास एक नई टीम का निर्माण किया गया है।"

उन्होंने कहा, "हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस से निकलकर भारतीय टीम में अपनी जगह बना सके। अब हमारे पास नमन धीर, रॉबिन मिंज, अश्वनी कुमार और राज अंगद बावा जैसे युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें हम निखारने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मौका देंगे।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार