बिहार पवेलियन में डेढ़ लाख की रामायण की मिथिला पेंटिंग लोगों को कर रही है आकर्षित

० योगेश भट्ट ० 
नई दिल्ली, इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में बिहार पवेलियन अपनी कला, संस्कृति, और हस्तशिल्प के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बिहार संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह बिहार पवेलियन में लगे बिहार संग्रहालय के प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं पद्मश्री व स्टेट अवॉर्डी कलाकारों द्वारा बिहार के टिकुली आर्ट, मिथिला पेंटिंग एवं टेरोकोटा कला की लाईव डेमो की तारीफ की l उन्होंने कहा कि इन सम्मानित कलाकारों द्वारा अपनी कलाओं का जीवंत प्रदर्शन मेले में आने वाले आगंतुकों के लिए खास है वह इन सम्मानित कलाकार के उत्पादों के खरीदारी के साथ साथ उसको बनते भी देख रहे हैं l
इस बार 24 नवंबर को बिहार दिवस मनाया जाएगा, जिसमें बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं पर्यटन विभाग के मंत्री नितीश मिश्रा मुख्य अतिथि होंगे l बिहार दिवस पर मंत्री बिहार दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बार मेले में मधुबनी पेंटिंग, सिकी आर्ट, और अन्य हस्तशिल्पों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इन कलाओं ने न केवल बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत किया है, बल्कि नवाचार के जरिए इन्हें आधुनिक बाजारों में भी पहचान दिलाई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार