रिलायंस डिजिटल लाया ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’

० संवाददाता द्वारा ० 
मुंबई : रिलायंस डिजिटल, ब्लैक फ्राइडे सेल लेकर आया है। 28 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर, 2024 तक रिलायंस डिजिटल, मायजियो स्टोर्स और reliancedigital.in पर ग्राहक को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर ढेरों ऑफ़र मिलेंगे। इस साल की इस महासेल में ग्राहकों को ICICI बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक और वनकार्ड के चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। फाइनेंस पार्टनर बजाज फिनसर्व और IDFC फर्स्ट बैंक से कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन लेने वालों उपभोक्ताओं को 22,500 रुपये तक के कैशबैक भी मिलेंगे।

रिलायंस डिजिटल की ब्लैक फ्राइडे सेल की खासियत है Apple के शानदार उत्पाद और वह भी कम कीमत पर। सेल के दौरान iPhone 16 को मात्र 70900 रुपये की अविश्वसनीय कीमत पर खरीदा जा सकता है। iPads 1371 रुपये प्रति महीने की किश्त पर उपलब्ध हैं। रिलायंस डिजिटल स्टोर से Apple Watch खरीद कर वॉक करने पर पॉइंट्स मिलेंगे और वांछित पॉइंट्स को भुनाकर Apple Watch मुफ्त में भी हो सकती है। साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर खरीदने पर 25000 रुपये तक की छूट के साथ साथ 8995 रुपये की कीमत वाला Philips Air Fryer मात्र 1999 रुपये में मिलेगा।

छात्रों और युवाओं के लिए भी इस महासेल में कई ऑफर हैं। बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप मात्र ₹46,990 से शुरू हो रहा है। लैपटॉप और मोबाइल पर भी छूट मिल रही है। OLED स्मार्ट टीवी पर 26000 रुपये तक की छूट पाएं। छोटे और घरेलू उपकरणों पर “बॉय मोर, सेव मोर” ऑफ़र चल रहा है। ग्राहक इस का लाभ उठाकर घर और रसोई को बेहतर बना सकते हैं। ऑफर के तहत 1 खरीद पर 5% छूट, 2 खरीद पर10% और 3 या उससे ज़्यादा खरीद पर 15% की छूट के साथ आकर्षक डिस्काउंट भी मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

स्पेशल ओलंपिक्स यूनिफाइड बास्केटबॉल 3x3 वर्ल्ड कप भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

राजस्थान के सरकारी विश्वविद्यालयों के पेंशनर्स हुए लामबंद

सांगानेर में सरकार की संवेदनहीनता से 87 कॉलोनियों पर संकट

कोटद्वार के चिल्लरखाल रोड निर्माण समस्या को लेकर 230 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर दिल्ली पंहुचा पत्रकार

IFWJ के पत्रकारों का सिस्टम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना

ईद मिलन एवं सैफी सम्मान समारोह में दिखी एकता की मिसाल,संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पेंशनर सोसाइटी ने पेंशनर्स समस्या हल करने हेतु राज्यपाल से लगाई गुहार